योगी सरकार में राज्‍य मंत्री अतुल गर्ग भी कोरोना पॉजिटव

कोरोना वायरस अब तेजी से योगी कैबिनेट को अपनी चपेट में ले रहा है और इसी कड़ी में उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार के एक और मंत्री कोरोना की चपेट में आ गए हैं।


योगी सरकार में राज्‍य मंत्री अतुल गर्ग भी कोरोना पॉजिटव हो गए हैं। कैबिनेट मंत्री अतुल गर्ग ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी दी है। उन्‍होंने फेसबुक पर लिखा कि 15 अगस्‍त को मेरा आरटीपीसीआर टेस्‍ट हुआ जिसमें मैं नेगेटिव आया था पर कल रात 9 बजे रेपिट टेस्‍ट में पॉजिटिव आया हूं। 16 से 18 तारीख के बीच जो भी मुझसे मिले हैं उन्‍हें अपना ख्‍याल रखते हुए टेस्‍ट कराना उचित रहेगा। इसमें मेरा किसी प्रकार का सहयोग चाहिए तो आप मुझे फोन कर सकते हैं या मेरे सहयोगी राजेंद्र मित्‍तल, अजय राजपूत से भी फोन पर बात कर सकते हैं। अतुल गर्ग गाजियाबाद शहर से विधायक हैं।

 

गौरतलब है कि योगी सरकार के कई मंत्री कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से कमल रानी वरूण और चेतन चौहान का कोरोना वायरस के कारण निधन हो चुका है। इन दोनों नेताओं के अलावा 6 और कैबिनेट मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जिनमें जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, आयुष राज्‍य मंत्री स्‍वतंत्र प्रभार धरम सिंह सैनी, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जय प्रताप सिंह, ग्राम्‍य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप, विधि न्‍याय मंत्री ब्रजेश पाठक और खेल एवं युवा कल्‍याण राज्‍यमंत्री स्‍वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी शामिल हैं।

योगी कैबिनेट के मंत्रियों के अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वंतत्र देव सिंह और कई नेता भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। नेताओं के अलावा राज्‍य में कई बड़े अधिकारी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना के संक्रमण ने विधानसभा सचिवालय को भी चपेट में लिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के ओएसडी पंकज मिश्रा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष का एक गार्ड भी कोरोना संक्रमित मिला है। इन सबके संक्रमित पाये जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही मंत्रियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दे चुके हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *