Haryana: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज, चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में फोगाट खाप के प्रधान

 Haryana: हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। क्षेत्र की बड़ी खापों में सुमार फोगाट खाप के प्रधान बलवंत नंबरदार को अब खाप प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से राजनीति में उतारने का निर्णय कर लिया है। हरियाणा( Haryana) की राजनीतिक स्थिति को भांपते हुए ऐसा लग रहा है कि इस बार का विधानसभा चुनाव काफी रोमांचक होने वाला है।

Read Also: Modi 3.0 Budget: बीते सालों में कैसा रहा एजुकेशन बजट? क्या युवाओं के लिए खुलेगा केंद्र का खजाना?

आपको बता दें, Haryana के चरखी दादरी में खाप प्रतिनिधियों ने करीब दो घंटे तक चली पंचायत के दौरान निर्णय लिया कि सरकार द्वारा किसानों, खिलाड़ियों सहित आमजन के खिलाफ की गई गतिविधियों के चलते खाप की ओर से फोगाट खाप के प्रधान बलवंत नंबरदार को आगामी चुनाव लड़ाया जाए। इस पंचायत में इसके साथ ही सामाजिक कार्यों को लेकर मंथन किया गया और बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव तक प्रधान खाप की किसी मीटिंग में शामिल नहीं होंगे। खाप प्रधान अब 8 जुलाई को पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा के दादरी आगमन पर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करेंगे और कांग्रेस से उनके लिए दादरी विधानसभा की टिकट मांगी जाएगी।

दादरी के स्वामी दयाल धाम पर फोगाट खाप के प्रधान बलवंत नंबरदार की अध्यक्षता में सर्वजातीय फोगाट खाप की पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में खाप प्रतिनिधियों के आला कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। खाप की मीटिंग के दौरान जहां सामाजिक मुद्दों को लेकर चर्चा की गई, वहीं प्रधान ने राजनीति करने की इच्छा जताई। इस दौरान खाप के उपप्रधान धर्मपाल महराणा कोआगामी विधानसभा चुनाव तक कार्यकारी प्रधान नियुक्त करते हुए प्रधान बलवंत नंबरदार को राजनीति में उतारने की घोषणा की गई है। खाप प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से खाप प्रधान को सरकार के खिलाफ कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़ने की बात कही है।

Read Also: रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी, Jagannath रथ यात्रा के दौरान चलाई जाएंगी 315 स्पेशल ट्रेनें

पंचायत में कार्यकारी प्रधान धर्मपाल महराणा व सचिव सुरेश फोगाट ने संयुक्त रूप से कहा कि खाप की परंपरा अनुसार किसी पद पर रहते हुए कोई भी राजनीति नहीं कर सकता। ऐसे में प्रधान बलवंत नंबरदार खाप की मीटिंगों में शामिल नहीं होंगे। अगर प्रधान टिकट लेकर चुनाव लड़ते हैं तो खाप बाहुल्य गांवों में उनका पुरजोर समर्थन किया जाएगा। वहीं प्रधान बलवंत नंबरदार ने कहा कि खाप प्रतिनिधियों व 36 बिरादरी ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका आभार और परंपरा के अनुसार वे खाप से दूर रहकर राजनीति करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *