दिल्ली महिला आयोग को खत्म करने की कोशिश कर रही दिल्ली सरकार: AAP सांसद स्वाति मालीवाल

AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के निशाने पर दिल्ली सरकार आ गई है। दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति ने दिल्ली सरकार पर दिल्ली महिला आयोग खत्म करने की कोशिशों के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Read Also: चंडीगढ़ में CM नायब सैनी ने मिला वाल्मीकि समाज का प्रतिनिधिमंडल

आपको बता दें, AAP सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा है कि “दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद से जब से मैंने इस्तीफा दिया है, दिल्ली सरकार आयोग को खत्म करने की कोशिश कर रही है। आठ सालों में हमने दिल्ली महिला आयोग में 1,70,000 मामले निपटाए हैं, लेकिन दिल्ली सरकार ने पिछले एक साल से उसी आयोग को कोई फंड आवंटित नहीं किया है।”

Read Also: AI Voice Scam: स्कैम के नए तरीके से पुलिस भी हैरान, स्कैमर्स कर रहे हैं सारी हदें पार

स्वाति मालीवाल ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि “जबसे मैंने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दिया है, तबसे दिल्ली सरकार के मंत्रियों और अफ़सरों ने आयोग के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। पिछले 6 महीने से किसी को सैलरी नहीं दी गई है, बजट 28.5 प्रतिशत कम कर दिया है, 181 हेल्पलाइन वापिस ले ली गई है और अध्यक्ष और 2 मेम्बर की पोस्ट भरने के लिए कोई कार्य नहीं किया गया है। दलित मेम्बर की पोस्ट 1.5 साल से ख़ाली पड़ी है! मेरे जाते ही हर संभव कोशिश की जा रही है महिला आयोग को फिर से एक कमज़ोर संस्थान बनाने की। महिलाओं से दिल्ली सरकार क्यों दुश्मनी निकाल रही है? मैंने CM केजरीवाल को पत्र लिखकर उनसे जवाब माँगा है!”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *