चंडीगढ़ में CM नायब सैनी ने मिला वाल्मीकि समाज का प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा में वाल्मीकि समाज का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को चंडीगढ़ में हरियाणा निवास पर मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिला है। इस दौरान वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधिमंडल ने CM सैनी के समक्ष अपनी कुछ मांगें भी रखी हैं और CM ने जल्द उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया है।

Read Also: UP के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़,19 महिलाओं समेत 23 लोगों की दर्दनाक मौत

वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधिमंडल से मिलकर CM नायब सैनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर ट्वीट कर जानकारी दी है कि “पुरुषार्थी और मेहनत कश हरियाणा के हमारे वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सामाजिक सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा की। समाज के गणमान्य लोगों ने अपनी मांगें भी रखीं जिसे समाज हित में जल्द ही गौर कर पूरा किया जाएगा। वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने गरीबों को 100 गज के प्लाट रजिस्ट्री सहित दिए जाने के लिए हरियाणा सरकार का आभार भी व्यक्त किया।”

Read Also: Pan Card Scam: सावधान! आप भी हो सकते हैं कंगाल, स्कैमर्स Pan का कर रहे हैं ‘Misuse’

वाल्मीकि समाज के इस प्रतिनिधिमंडल में करीब 250 लोगों ने दोपहर में CM सैनी से मुलाकात की है, उनके साथ पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी और सरकार में मंत्री बिशंबर वाल्मीकि भी मौजूद रहे। इस दौरान ही सैनी सरकार ने ग्रामीण और शहरी सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने की भी घोषणा की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *