Delhi Politics: दिल्ली में दो रूटों पर मोहल्ला बस सेवा’का ट्रायल शुरू, कैलाश गहलोत ने दिखाई हरी झंडी

Delhi Politics:

Delhi Politics: दिल्ली सरकार की मोहल्ला बस सेवा का ट्रायल रन सोमवार को दो रूटों पर शुरू हुआ। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस बारे में जानकारी दी।इस योजना के तहत 2,080 बसें चलेंगी। इनमें से 1,040 बसों का संचालन डीटीसी करेगी। और बाकी बसों का संचालन डीआईएमटीएस करेगी।उन्होंने कहा, “ट्रायल रन दो रूटों पर शुरू हो गया है – मजलिस पार्क से प्रधान एन्क्लेव और अक्षरधाम से मयूर विहार फेज थर्ड।

Read also-Crime: जीटीबी अस्पताल में फायरिंग का मामला,पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

ट्रायल एक हफ्ते तक चलेगा और सीखने और फीडबैक के आधार पर हम दो से तीन हफ्तों में इस योजना को लागू कर देंगे।गहलोत ने कहा कि इस बस सेवा का लक्ष्य राष्ट्रीय राजधानी में अंतिम छोर तक संपर्क की समस्या का समाधान करना है।23 सीटों वाली मोहल्ला बसें उन मार्गों पर चलाई जाएंगी जहां संकरी सड़कों के कारण बड़ी बसों को चलने में दिक्कत होती है।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा जैसा की मोहल्ला बस नाम ही कम्युनिटी मोहल्ला है। छोटे रूट होंगे इसके। पूरी कम्युनिटी को महत्वपूर्ण मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड, कोई बड़ा स्कूल है, कोई बाजार है, कोई बिजनेस सेंटर है उससे जोड़ने का और जो हमारी पहली और आखिरी कनेक्टिविटी का मुद्दा रहता है, बेसिक पर्पस ये है। ये नौ मीटर की बस है, छोटी बस है, 23 यात्री इसमें बैठ सकते हैं और लगभग 13-14 यात्री खड़े हो सकते हैं। एयर कंडीशनर है, इसमें जीपीएस और पैनिक बटन है। क्योंकि ये छोटी बस है इसलिए जिन सड़कों की चौड़ाई कम है वहां ये जा पायेगी और जितनी भी अनसर्व एरिया है वहां पे ये लोगों को इंपोटेंट जो स्टेशन है उनसे जोड़ेगी। एक हफ्ते के लिए लगातार ट्रायल रहेगा।

Read also-Budget 2024: MSME सेक्टर के लिए क्या होंगे सरकार के कदम, टैक्सपेयर्स को हैं ये उम्मीदें

दो इंपोटेंट रूट होगे जो हमने आइडेंटिफाई किए हैं वो है मजलिस पार्क से लेकर प्रधान एन्क्लेव और अक्षरधाम से मयूर विहार फेज थर्ड। दोनों ही रूट लगभग 10 किलोमीटर के है, राउंड ट्रिप 20 किमी होगी। महिलाओं को बसों में यात्रा करने की आजादी होगी, सही किराया क्या होगा, इस पर हम काम कर रहे हैं।2025 वर्ष के अंत में, हमारा 80% बेड़ा इलेक्ट्रिफाई हो जाएगा। हमने 6000 बसों का ऑर्डर दे दिया है, हम डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं…2000 सीएनजी पर चल रही हैं, और 2000 और हम अपने बेड़े में जोड़ने की योजना बना रहे हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *