जय बाबा बर्फानी: अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ से पहले जम्मू में पंजीकरण शिविरों में लगी भक्तों की कतार

जम्मू में वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन सभा में प्रशासन द्वारा स्थापित पंजीकरण केंद्रों के बाहर मंगलवार को तीर्थयात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं। पहली बार बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जा रहे तीर्थयात्रियों ने अपना उत्साह और भक्ति और श्रद्धा साझा की।

Read Also: तेलंगाना की दवा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 34 हुई, बचाव अभियान जारी

उत्तर प्रदेश के एक श्रद्धालु योगेंद्र कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं पहली बार यहां आया हूं और एक सुरक्षित और सुखद यात्रा की उम्मीद कर रहा हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान भोले बाबा सभी की मनोकामनाएं पूरी करें और हमारे परिवारों के साथ एक सुखद पुनर्मिलन सुनिश्चित करें।”

मेरठ की चौधरी अनीता सिंह, जो पहली बार अमरनाथ यात्रा पर जा रही हैं, उन्होंने कहा कि, “हम पहली बार अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं। मैं बहुत उत्साहित और बहुत खुश हूं। हमने लगभग 2 महीने पहले बस बुक कर रखी थी और हम पिछले एक महीने से सामान पैक कर रहे हैं। हम यहां बाबा के दर्शन करने आए हैं और चाहे कुछ भी हो, हम निश्चित रूप से दर्शन करेंगे।”

इसके साथ ही जम्मू के राम मंदिर में साधुओं के लिए एक विशेष पंजीकरण काउंटर बनाया गया है। अमरनाथ यात्रा से पहले जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए मंगलवार को बड़ी संख्या में साधु-संत भी यहां पहुंचे हैं। जम्मू कश्मीर में इस साल की अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं।

Read Also: यात्रियों को ट्रेन टिकट बुक करने के लिए अब अधिक पैसे खर्च करने होंगे, किराए में हुए इजाफे की दरें आज से लागू

गौरतलब है, 38 दिनों की अमरनाथ यात्रा आधिकारिक तौर पर तीन जुलाई को शुरू होगी। श्रद्धालु अनंतनाग में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग या फिर गांदरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर तक जाएंगे, जो 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *