छत्तीसगढ़ के विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृहमंत्री की मुलाकात

Chief Minister Sai :

Chief Minister Sai :छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार 17 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके निवास पर देर शाम मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के दीर्घकालिक विकास के लिए बनाए गए छत्तीसगढ़ विजन @2047 पर विस्तार से चर्चा की।मुख्यमंत्री साय ने बताया कि विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में राज्य सरकार ने आठ अलग-अलग क्षेत्रों को चिन्हित किया है। इन क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए एक वर्किंग कमेटी का गठन किया गया है, जो नियमित रूप से आम लोगों और विशेषज्ञों से चर्चा कर एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर रही है।

Read Also: Puja Khedkar: ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर को पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृहमंत्री को राज्य में माओवादियों के सप्लाई और फंडिंग नेटवर्क के खिलाफ की जा रही प्रभावी कार्रवाई के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने माओवादियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने और उनके वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने नक्सल ऑपरेशन और माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों के बारे में भी गृहमंत्री को जानकारी दी।

Read Also: मरीजों की जान के साथ हो रहा था खिलवाड़, लाखों में बेचते थे कैंसर की नकली दवा

शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा पर रहा फोकस- मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि माओवादी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का तेज़ी से विस्तार किया जा रहा है, उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने इन क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विशेष अभियान संचालित किया है।इस मुलाकात के दौरान गृहमंत्री  अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की सराहना की और राज्य में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *