हिमाचल प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट, बरतें सावधानी

Himachal Pradesh Rain

Himachal Pradesh Rain:
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में 21 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 जुलाई को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं।आईएमडी ने 19, 20 और 22 जुलाई को पूरे राज्य में भारी बारिश का ‘येलो’ अलर्ट भी जारी किया है। बागानों, बागवानी और खड़ी फसलों, कमजोर बिल्डिंग और कच्चे घरों को नुकसान, गाड़ियों की आवाजाही में परेशानी और निचले इलाकों में पानी भरने की चेतावनी दी है।

Read also-Mud festival: गोवा में बाल कृष्ण के सम्मान में मनाया गया चिखल कालो ‘मड फेस्टिवल , जानें क्या है मान्यता

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट-  बुधवार से राज्य में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, धर्मशाला में सबसे ज्यादा 143 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, इसके बाद घमरूर में 53 मिलीमीटर, बैजनाथ में 36 मिलीमीटर, ओलिंडा में 32.2 मिलीमीटर, पालमपुर में 22.4 मिलीमीटर और कांगड़ा में 19.5 मिलीमीटर बारिश हुई।स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने बताया कि 27 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से राज्य को 186 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।हर साल की तरह इस बार भी बारिश ने हिमाचल में भारी तबाही मचाई है।

Read also-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में NCORD की 7वीं शीर्षस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

लाहौल स्पीति में बादलों छाए रहने रहने की संभावना- बारिश और लैंडस्लाइड से 31 लोगों की मौत हो गई है।लाहौल स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम है। 37.9 डिग्री सेल्सियस के साथ बिलासपुर का दिन सबसे गर्म रहा।बिलासपुर में अधिकतम तापमान में 5.2, शिमला में 2.8 डिग्री की वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने पांच दिन तक मानसून सक्रिय रहने और वर्षा का अनुमान लगाया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *