सदन में NEET मुद्दे पर नेता विपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बीच हुई तीखी बहस, अखिलेश यादव ने भी कसा तंज

नीट(NEET) पेपर लीक मामले पर लोकसभा में पक्ष और विपक्ष के बीच सोमवार को जमकर तकरार हुई। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मौजूदा परीक्षा प्रणाली को धोखाधड़ी और बकवास बताकर हमला बोला। वहीं जवाब में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी जोरदार पलटवार किया।

Read Also: PM मोदी से मिले हरियाणा BJP के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मुलाकात के बाद कही ये बड़ी बात ?

लोकसभा में सोमवार को जोरदार हंगामा हुआ। NEET के मुद्दे पर नेता विपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बीच आज जोरदार तकरार देखने को मिली। लोकसभा के प्रश्नकाल के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मुद्दा यह है कि देश में लाखों छात्र हैं जो इस बात से बेहद चिंतित हैं कि क्या हो रहा है और उनका मानना ​​है कि भारतीय परीक्षा प्रणाली एक धोखाधड़ी है। लाखों लोग मानते हैं कि अगर आप अमीर हैं और आपके पास पैसा है, तो आप भारतीय परीक्षा प्रणाली को खरीद सकते हैं और यही भावना विपक्ष की भी है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि क्योकि यह NEET एक व्यवस्थित मुद्दा है, तो आप इस मुद्दे को ठीक करने के लिए क्या कर रहे हैं, मौजूदा परीक्षा प्रणाली बकवास है? जवाब में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी जोरदार पलटवार किया। झूठ सिर्फ़ चिल्लाने से सच नहीं हो जाता। धर्मेंद्र प्रधान ने तत्कालीन यूपीए सरकार में शिक्षा मंत्री के फैसले का हवाला देकर कई आरोप लगाए। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि विपक्ष के नेता का यह कहना कि देश की परीक्षा प्रणाली बकवास है, बेहद निंदनीय है।

Read Also: Asteroid News: अंतरिक्ष से धरती की ओर आ रही बड़ी आफत ,अलर्ट हुआ NASA

बता दें, सदन के बाहर नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,”पूरे देश के सामने यह स्पष्ट है कि हमारी परीक्षा प्रणाली में बहुत गंभीर समस्या है, हमारे सवालों के जवाब नहीं मिले। वहीं लोकसभा के प्रश्नकाल के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी NEET पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। लोकसभा में अखिलेश यादव ने कहा, ये सरकार कोई रिकॉर्ड बनाए या न बनाए लेकिन पेपर लीक का रिकॉर्ड जरूर बनाएगी।

बहरहाल NEET मुद्दे पर विपक्ष लगातार सरकार की घेराबंदी करने में जुटा है। विपक्ष की मांग है कि सरकार को कार्य स्थगन प्रस्ताव के तहत NEET मुद्दे पर संसद में विस्तार से चर्चा करानी चाहिए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *