खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलपिंक का आगाज आज, उद्घाटन समारोह से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा

Paris Olympics 2024 Opening Ceremony:

Paris Olympics 2024 Opening Ceremony: मेजबान फ्रांस ने शुक्रवार रात 11 बजे (आईएसटी) से सीन नदी पर शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। यहां सुरक्षा के लिए 45,000 पुलिस कर्मियों और 10,000 सैनिकों और 2,000 निजी सुरक्षा कर्मचारियों को तैनात किया गया था।जियोपॉलिटिकल तनाव को देखते हुए यहां अंतिम समय पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

Read also-यूपी में सियासी उठा पटक पर केशव प्रसाद मौर्य ने तोडी चुप्पी, कहा-अखिलेश यादव कांग्रेस का मोहरा हैं

अब करीब 18,000 सैन्यकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगे हैं। उद्घाटन समारोह के लिए पेरिस के किनारे बनाए गए एक बड़े से कैंप में हजारों लोग शामिल हैं।फ्रांस को 40 से ज्यादा देशों से भी मदद मिल रही है, जिन्होंने मिलकर कम से कम 1,900 सुरक्षा कर्मी भेजे हैं।

Read Also – Kargil Vijay Diwas: मेजर योगेश गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित कर अनिल विज ने पाकिस्तान को लिया आड़े हाथों

फ्रांस की सीन नदी के किनारे पेरिस ओलंपिक समारोह के भव्य उद्घाटन के लिए दुनिया भर से फैन बड़ी संख्या में पहुंचे हैं।उद्घाटन समारोह के तीन घंटे से ज्यादा समय तक चलने की उम्मीद है। हालांकि आसमान में बादल मंडराने भी है, लेकिन फैन को उम्मीद है कि बारिश नहीं होगी।सीन नदी के किनारे 3,20,000 टिकट खरीदने वालों के अलावा हजारों लोग लाइन में खड़े हैं, क्योंकि एथलीट नावों पर नदी किनारे परेड करेंगे।इस खेल महाकुंभ में 206 देशों के 10 हजार 500 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। भारत के 117 एथलीट इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 27 जुलाई को ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के साथ भारत अपना पहला मुकाबला खेलेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *