Delhi Politics : हाई कोर्ट ने सीबीआई मामले में केजरीवाल की जमानत याचिका पर फैशला रखा सुरक्षित

CM Kejriwal's bail plea in CBI Case :
CM Kejriwal’s bail plea in CBI Case :दिल्ली हाई कोर्ट ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सोमवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।जस्टिस नीना बंसल कृष्ण ने केजरीवाल और सीबीआई की ओर से पेश वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।

सीबीआई ने मामले में केजरीवाल की जमानत याचिका का विरोध करते हुए उन्हें आबकारी घोटाले का ‘सूत्रधार’ बताया और कहा कि अगर उन्हें रिहा किया जाता है तो वो गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।सीबीआई की ओर से पेश अधिवक्ता डी.पी. सिंह ने कहा ‘‘उनकी गिरफ्तारी के बगैर जांच पूरी नहीं की जा सकती थी। हमने एक महीने के अंदर आरोप पत्र दायर किया।’’

Read Also: सावन के दूसरे सोमवार देशभर में धूम, शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

इससे पहले दिन में सीबीआई ने मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक दुर्गेश पाठक समेत पांच अन्य के खिलाफ निचली अदालत में अपना अंतिम आरोपपत्र दाखिल किया।केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि उन्हें जेल में ही रखने के मकसद से ये गिरफ्तारी की गई थी।उन्होंने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ कोई सीधा सबूत नहीं है और जांच एजेंसी ने उन्हें अनुमानों और कल्पनाओं के आधार पर गिरफ्तार किया था।सीबीआई ने केजरीवाल को 26 जून को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था जब वो ईडी के दर्ज धनशोधन मामले में न्यायिक हिरासत में थे

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *