TVK: हाल में संपन्न तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक सीटें जीतने वाली टीवीके पार्टी के प्रमुख विजय ने मंगलवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।TVK:
Read Also: Jabalpur: मध्य प्रदेश क्रूज हादसे पर कांग्रेस ने BJP पर बोला जोरदार हमला, सबूतों से छेड़छाड़ का लगाया आरोप
तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) संस्थापक ने यहां लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल अर्लेकर से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के सोमवार को आए परिणामों में विजय नीत टीवीके ने राज्य की 234 सीट में से 108 सीटों पर जीत हासिल की है। बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होगी।TVK:
Read Also: भुवनेश्वर में आवासीय इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत
कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन की सार्वजनिक घोषणा की है, लेकिन अभी यह पता नहीं चला है कि अन्य किस-किसने विजय की पार्टी को समर्थन की पेशकश की है।टीवीके सूत्रों के अनुसार विजय सात मई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर सकते हैं।
