Hunger Strike: ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग हादसे से गुस्साए छात्रों की भूख हड़ताल जारी, सामने रखीं ये मांगें

Hunger Strike: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित RAU’S IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में हुए जलभराव से 3 छात्रों की मौत को लेकर गुस्साए UPSC छात्रों की भूख हड़ताल(Hunger Strike) बुधवार को भी जारी रही। छात्रों की मांग है कि पीड़ित परिवारों को 5 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।

Read Also: Coaching Institute Regulations Act: दिल्ली में कोचिंग हादसे के बाद केजरीवाल सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने उठाई ये मांगें

आपको बता दें, ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित IAS कोचिंग सेंटर हादसे को लेकर गुस्साए 400 से ज्यादा छात्र संस्थान के बाहर पिछले 4 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। भूख हड़ताल(Hunger Strike) पर बैठे छात्र पीड़ित परिवारों को 5 करोड़ रुपये का मुआवजा, दर्ज FIR की डिटेल, तय समय सीमा में समिति की रिपोर्ट सामने लाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में क्लासेज के लिए बेसमेंट के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

Read Also: Uttarakhand: मौसम विभाग ने 7 जिलों में जारी किया रेड अलर्ट, CM धामी ने किया आपदाग्रस्त इलाके का निरीक्षण

गौरतलब है, दिल्ली के कोचिंग सेंटर हादसे को लेकर जहां एक ओर सियासत गरमाई हुई है वहीं दूसरी ओर UPSC छात्र कुछ मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। 27 जुलाई को राजेंद्र नगर में ये बेहद ही दुखद घटना हुई थी जिसमें 3 छात्रों की मृत्यु हो गई थी। इस हादसे के बाद बेसमेंट में चल रहे 30 कोचिंग सेंटरों को सील किया गया है और 200 से अधिक कोचिंग सेंटर्स को नोटिस थमाया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *