संसद में जाति विवाद पर घमासान ,अनुराग ठाकुर के बयानों को लेकर BJP का वार

Lok Sabha:

Lok Sabha: संसद में जाति विवाद को लेकर राहुल गांधी बनाम अनुराग ठाकुर विवाद शुरू होने पर केंद्र सरकार के मंत्री और बीजेपी सांसद भी पलटवार करने में जुट गए हैं।केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अनुराग ठाकुर के जाति बयान विवाद पर कहा कि ‘उन्होंने जाति नहीं पूछी थी। जो लोग जाति के बारे में जानते नहीं हैं, वह जातीय जनगणना के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया तो वे अपने ऊपर क्यों ले रहे हैं? अनुराग ठाकुर ने सदन में ही ये साफ कर दिया था। विपक्ष मुद्दे को भटकाना चाहता है। पंडित नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी तक हर किसी ने अन्य पिछड़े वर्ग के आरक्षण का विरोध किया था।

Read Also: UPSC का बड़ा एक्शन, पूजा खेडकर की छिनी अफसरी ,नहीं बन पाएंगी अब IAS-IPS

संसद में विपक्ष के हंगामे को लेकर संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है।वही एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला। संबित पात्रा ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने हमारे माननीय प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई।उन्होंने उनकी जाति के बारे में अफ़वाहें फैलाने की कोशिश की ताकि वे भारत के प्रधानमंत्री की जाति पर सवाल उठा सकें,लेकिन अगर कोई उनकी जाति पूछता है, तो वे नाराज़ हो जाते हैं।संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि राहुल गांधी की अधिकार भावना मुझे हैरान करती है।उनकी बॉडी लैंग्वेज और सदन के अंदर उनका व्यवहार उनके अहंकार को दर्शाता है।

Read Also: Inflation Rate: दुनिया के इस देश में है सबसे ज्यादा महंगाई, आम जनता का निकाल रही दिवाला !

वही जाति विवाद को लेकर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि संसद में राजीव गांधी ने मंडल कमीशन का विरोध किया था और कहा था कि कांग्रेस जाति में विश्वास नहीं करती है।कर्नाटक के पूर्व सीएम और मौजूदा सांसद बासवराज बोम्मई ने कहा कि ‘मैं हैरान हूं कि बिना जाति पूछे जातीय सर्वे कैसे हो सकता है? अगर उन्हें कांग्रेस को लगता है कि अनुराग ठाकुर ने उनका अपमान किया है तो वे जातीय सर्वे की बात करके पूरे देश का अपमान कर रहे हैं। वे जातीय सर्वे की बात कर रहे हैं तो क्या ये लोगों का अपमान नहीं है, जब उनसे जाति पूछी जाएगी?’बहरहाल संसद में जाति विवाद गरमाया हुआ है और सरकार और बीजेपी भी खूब पलटवार करने में जुट गए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *