राहुल गांधी की जाति पूछने पर बिफरे चन्नी ,चरणजीत सिंह चन्नी ने PM Modi के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

Charanjit Singh Channi: 

Charanjit Singh Channi:  लोकसभा का बजट सत्र काफी हंगामेदार चल रहा है।सदन में आज भी हंगामा जारी रहा, जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।हालांकि बाद में सदन की कार्यवाही शुरू हो गई।इस बीच कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने लोकसभा में पीएम मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया। कांग्रेस सांसद चन्नी ने बताया कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विशेषधिकार हनन का नोटिस दिया है।चन्नी ने कहा कि जब बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के मंगलवार के बयान के अंश सदन की कार्यवाही से हटा दिए गए हैं तो उसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर अनुराग ठाकुर के बयान की तारीफ की और उनके बयान को प्रचारित किया।

Read Also: आम्रपाली, फजली, लंगड़ा… आम की मिठास में डूबी दिल्ली, भारत आम महोत्सव में लोगों ने उठाए खूब लुत्फ

वही सदन के बाहर दिए बयान में लोकसभा में कांग्रेस उपनेता गौरव गोगोई ने कहा कि, ‘कल बजट चर्चा में बीजेपी नेताओं द्वारा की गई असंवेदनशील और क्रूर टिप्पणियों के खिलाफ संसद के अंदर विरोध प्रदर्शन किया गया है।ग़ोगोई ने आगे कहा कि हम जानते हैं कि जाति जनगणना एक बहुत ही भावनात्मक मुद्दा है और भारत में एससी-एसटी, ओबीसी के कई लोग जाति जनगणना चाहते हैं लेकिन कल बीजेपी द्वारा उनकी मांग का मजाक उड़ाया गया। संसद के अंदर बीजेपी द्वारा उनका अपमान किया गया।हम यहां उनके अधिकार के लिए लड़ रहे हैं, जाति जनगणना के लिए लड़ रहे हैं और इसीलिए हमने विरोध किया।

Read also –समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज बजट चर्चा में हिस्सा लिया

दरअसल बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष पर तीखा हमला बोला था।जिस पर राहुल गांधी ने अनुराग ठाकुर पर गाली देने का आरोप लगाया।समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अनुराग ठाकुर के बयान से नाराज़गी जतायी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *