CM केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका, याचिका खारिज होने के बाद BJP हुई हमलावर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए सोमवार का दिन फला नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली हाईकोर्ट ने तिहाड़ जेल में बंद CM केजरीवाल को बड़ा झटका देते हुए शराब नीति घोटाला केस में CBI गिरफ्तारी को अवैध बताने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद BJP अब CM केजरीवाल और AAP पर हमलावर हो गई है।

Read Also: Bangladesh Violence: पड़ोसी देश बांग्लादेश में क्यों हुआ हसीना सरकार का तख्तापलट ?-जानिए

आपको बता दें, दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को CM अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में CBI की ओर से हुई उनकी गिरफ्तारी को अवैध बताया था और कोर्ट में चुनौती दी थी। निचली अदालत में जाने की छूट के साथ हाईकोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी है। CBI ने 26 जून को CM केजरीवाल की गिरफ्तारी की थी।

CM अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से लगे झटके के बाद दिल्ली BJP अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि हम हाईकोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हैं। CM अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को लूटने का काम किया है। सवाल ये है कि क्या अब केजरीवाल को मुख्यमंत्री बने रहने का अधिकार है। आज कोर्ट का आया निर्णय दिल्ली की जनता की जीत है। ये लोग जनता की सेवा करने के लिए नहीं बल्कि चोरी करने के लिए आएं हैं। इन्होंने पूरे प्रशासन का सत्यानाश कर दिया है। दिल्ली को बचाने के लिए अब CM केजरीवाल का इस्तीफा देना जरूरी है।

Read Also: MCD एल्डरमैन को लेकर SC के फैसले पर वीरेंद्र सचदेवा ने दिया बड़ा बयान

BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से लगे झटके पर बड़ा बयान देते हुए AAP सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कोर्ट ने आज CM केजरीवाल की जमानत याचिका खारिज की है। कोर्ट ने माना है कि शराब घोटाले में CM केजरीवाल की भूमिका रही है। CM केजरीवाल की जिद है कि जेल से सरकार चलेगी, इस कारण दिल्ली में हाहाकार मचा हुआ है। इस फैसले के आने के बाद नैतिकता के आधार पर उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *