Bangladesh Violence: पड़ोसी देश बांग्लादेश में क्यों हुआ हसीना सरकार का तख्तापलट ?-जानिए

Bangladesh Violence: भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में हालात बिगड़ गए हैं। जनता के हिंसक प्रदर्शन के चलते शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा है और देश भी छोड़ना पड़ गया है। हिंसक आंदोलन करते हुए प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री आवास पर ही कब्जा कर लिया है। बांग्लादेश की कमान अब सेना के हाथ में है। आखिर बांग्लादेश की जनता में हसीना सरकार के खिलाफ इतना गुस्सा क्यों था आइए जानते हैं-

Read Also: UP News: तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को कुचला, एक की मौत, तीन घायल

इसलिए शुरू हुआ था हसीना सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

बांग्लादेश में छात्रों का विरोध प्रदर्शन पिछले महीने एक विवादास्पद सरकारी नौकरी कोटा योजना के खिलाफ शुरू हुआ था। जोकि बाद में सरकार विरोधी आंदोलन में बदल गया। यह हिंसक विरोध प्रदर्शन देश की सिविल सेवा नौकरियों के लिए कोटा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर है, जो विशिष्ट समूहों के लिए पद आरक्षित करता है, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के वंशज भी शामिल हैं जिसमें उन्हें 30 फीसदी आरक्षण दिया गया था।

Read Also: हिंसा के मद्देनजर बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर ढाका छोड़ा, सेना ने संभाला मोर्चा

Bangladesh Violence: हिंसक प्रदर्शन के चलते शेख हसीना को देना पड़ा PM पद से इस्तीफा

सरकार के फैसले के खिलाफ आंदोलन करते हुए प्रदर्शनकारी लगातार प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। 21 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद माना जा रहा था कि ये विरोध प्रदर्शन बंद हो जाएगा। मगर ऐसा नहीं हुआ और ये आंदोलन और भी हिंसक होता चला गया। हिंसक प्रदर्शन के कारण देश में हो रहीं मौतों के मद्देनजर सोमवार को शेख हसीना ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद पूरे बांग्लादेश बॉर्डर पर 24 घंटे का अलर्ट जारी है और अब सेना अंतरिम सरकार बनाने जा रही है। सेना चीफ ने प्रदर्शनकारियों से शांति की अपील कर कहा है कि हम एक सुंदर बांग्लादेश बनाएंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *