वायनाड भूस्खलन ने हर जगह मचाई तबाही, लापता लोगों की तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

Wayanad Landslide:
Wayanad Landslide: केरल के वायनाड में 30 जुलाई को आए विनाशकारी भूस्खलन के बाद रेस्क्यू टीमें अभी भी लापता लोगों की बड़े पैमाने पर तलाश कर रही हैं। सर्च टीमे रेस्क्यू में लापता लोगों के रिश्तेदारों की मदद ले रही हैं।राज्य सरकार के अनुसार वायनाड के मुंडक्कई और चूरलमाला गांवों में हुए भूस्खलन में अभी भी 131 लोग लापता हैं। सर्च ऑपरेशन को एक दिन और चलाने की योजना थी, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि ऑपेशन सुबह 11 बजे समाप्त होगा क्योंकि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के कारण इलाके को एसपीजी को सौंपना है।

Read also-अपकमिंग Web Series ‘सिटाडेल’2 में गॉर्जियस लुक में नजर आई प्रियंका चोपड़ा, बदला आंखों का लुक

रेस्क्यू जारी-  इस बीच राज्य सरकार के मंत्री पी.ए. मोहम्मद रियास ने बताया कि सर्च टीमें लापता पीड़ितों के रिश्तेदारों के साथ रविवार को भी ऑपरेशन जारी रखेगी।उन्होंने कहा, “पीएम की सुरक्षाके कारण आज हमें सर्च ऑपरेशन खत्म करना होगा। रविवार को हम फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू करेंगे।”सरकार आपदा प्रभावित मुंडक्कई और चूरलमाला इलाकों में छह जगहों पर तलाशी अभियान चला रही है।

Read also-पड़ोसी देश पाकिस्तान के राजनीतिक और सुरक्षा मुद्दों पर शौर्य डोभाल ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी

प्राकृतिक आपदा से 300 से अधिक लोग मरे – वायनाड जिले में 30 जुलाई को मेप्पाडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में आए भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई । वायनाड में आई प्राकृतिक आपदा के कारण 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, रहस्यमयी आवाज की गूंज से यहां के लोगों में डर है।मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बीते गुरुवार को कहा कि जो लोग अभी भी लापता हैं, उन्हें ढूंढने के लिए रिश्तेदारों के साथ आखिरी कोशिश की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *