Tiranga Yatra: हरियाणा में हजारों युवाओं, छात्र छात्राओं, महिलाओं और BJP कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर निकाली यात्रा

Tiranga Yatra: Thousands of youth, students, women and BJP workers took out a procession in Haryana with the tricolor in their hands

Tiranga Yatra: देश भर में शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। उसी कड़ी में आज जगाधरी शहर में जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हरियाणा के कृषि मंत्री कवंरपाल गुर्जर ने इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया है। तिरंगा यात्रा शुरू होते होते ही जनसैलाब में तब्दील हो गई। हजारों युवाओं ,स्कूली छात्र छात्राओं, BJP कार्यकर्ताओं और जगाधरी के लोग हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम, भारत माता की जय के जयघोष लगाते नजर आ रहे। तिरंगा यात्रा ने पूरा जगाधरी शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया है। जहाँ जहाँ से भी तिरंगा यात्रा निकली वहां वहाँ पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है यह तिरंगा यात्रा।

Read Also: Ramnagari: सावन के चौथे सोमवार को अयोध्या में बम-बम भोले की गूंज, लाखों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु

क्या बोले कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ?

इसके साथ ही कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा है कि आज तक का अभूतपूर्व समर्थन इस तिरंगा यात्रा को मिला है। उन्होंने कहा कि आजादी का पर्व हमारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा । कृषि मंत्री ने बताया कि उसी कड़ी में पूरे देश में और पूरे हरियाणा में शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। ये अवसर है कि हम अपने शहीदों को याद करें जिन महापुरुषों ने देश के लिए बलिदान दिया चाहे आजादी की लड़ाई में चाहे आजादी के बाद देश की एकता और अखंडता के लिए जिन्होंने अपने प्राणों को निछावर कर दिया उन सब को याद रखें और उन सब को प्रणाम करें।

Read Also: Kolkata doctor rape case: RG कर कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष ने दिया इस्तीफा

कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने यह भी कहा है कि हमारे वीर शहीद जैसा भारत को देखना चाहते थे हम सबको वैसा भारत बनाने का प्रयास करना चाहिए और जो सपना PM मोदी  विकसित भारत का जो सपना देखा है  उस संकल्प के साथ हम सबको मिलकर काम करना चाहिए । तिरंगा यात्रा को लेकर जनता में भारी उत्साह दिखाई दिया।उन्होंने कहा कि हजारों लोगों के जोश और सारे दृश्य को देखकर लगता है की बहुत बड़ा जनसमर्थन है। आपको बता दें कि तिरंगा यात्रा जगाधरी शहर में श्री रामलीला भवन से  शुरू होकर चौक बाजार, प्रकाश चौंक,घास मंडी, पंसारी बाजार,खेडा बाजार, झंडा चौक,स्कूल रोड से होते हुए  रामलीला भवन पर इसका समापन हुआ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *