Kolkata doctor rape case: RG KAR कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष ने दिया इस्तीफा

Kolkata: doctor rape case: RG Kar College principal Sandeep Ghosh resigns

Kolkata doctor rape case: RG KAR मेडिकल कॉलेज के युवा डॉक्टर की आधिकारिक और अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट तत्काल जारी करने की मांग को लेकर डॉक्टरों जूनियर डॉक्टरों, इंटर्न और पीजी ट्रेनी ने दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल NBMCH में प्रदर्शन किया है।

Read Also: जहानाबाद के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़, 7 लोगों की मौत, CM नीतीश ने किया लाखों के मुआवजे का ऐलान

बता दें, कोलकाता के एक अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के दोषी को जल्द सजा देने की मांग को लेकर रविवार को तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहने से पश्चिम बंगाल में सरकारी अस्पतालों में सेवाएं बाधित हुईं।अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और ‘पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी’ (पीजीटी) डॉक्टर भी मेडिकल संस्थानों में सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

Read Also: Hindenburg: हिंडनबर्ग विवाद पर शरद कोहली ने भारत सरकार और अडाणी ग्रुप को क्या दिया सुझाव ?

प्रिंसिपल संदीप घोष ने दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में RG KAR मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या का मुद्दा अभी भी चर्चा का विषय है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष ने फिलहाल अपना पद छोड़ दिया है। रिटायर्ड डॉक्टर्स ने अपने साथी की हत्या के बाद से ही प्रदर्शन शुरू किया है। इस दौरान प्रिंसिपल का इस्तीफा भी मांगा गया। उन्होंने आज इस्तीफा दे दिया क्योंकि उनके ऊपर लगातार दबाव था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *