Parliament Session: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जून को भारत के लोकतंत्र में काला धब्बा क्यों बताया ? जानें

PM Modi Speech:

PM Modi Speech: 18वीं लोकसभा के पहले दिन, सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मीडिया को संबोधित किया।प्रधानमंत्री मोदी ने संसद भवन परिसर में कहा कि संसदीय लोकतंत्र में आज का दिन गौरवमय है, ये वैभव का दिन है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार नए संसद में ये शपथ समारोह हो रहा है, अब तक ये प्रक्रिया पुरानी संसद में होती थी। मोदी ने कहा कि आज के इस दिन पर मैं सभी नव निर्वाचित सांसदों का स्वागत करता हूं सबका अभिनंदन करता हूं और सबको शुभकामनाएं देता हूं।

Read also- Haryana: बिपल्ब कुमार देब ने रोहतक में भरी हुंकार, बोले- हरियाणा में नहीं बनेगी बाप-बेटे की सरकार !

यह भी जानें-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा साथियों, आज हम 24 जून को मिल रहे हैं, कल 25 जून है जो लोग इस देश के संविधान की गरिमा से समर्पित हैं, जो लोग भारत के लोकतांत्रिक परंपराओं पर निष्ठा रखते हैं उनके लिए 25 जून न भूलने वाला दिवस है। कल 25 जून को भारत के लोकतंत्र में जो काला धब्बा लगा था, उसके 50 वर्ष हो रहे हैं। भारत की नई पीढ़ी इस बात को कभी नहीं भूलेगी कि भारत के संविधान को पूरी तरह नकार दिया गया था। भारत के संविधान की पूरी तरह से अवहेलना की गई। देश को जेलखाना बना दिया गया था, लोकतंत्र को पूरी तरह दबोच दिया गया था।”

Read also- Haryana: बिपल्ब कुमार देब ने रोहतक में भरी हुंकार, बोले- हरियाणा में नहीं बनेगी बाप-बेटे की सरकार !

18वीं लोकसभा का आगाज सोमवार 24 जून से शुरु हो गया है।प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर के तौर पर शपथ दिलाई.इसके बाद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सदन की शुरुआत से पहले देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने उन्होंने 18वीं लोकसभा में 18 अंक से लेकर लोकतंत्र के इतिहास के काले अध्याय के रूप में इमरजेंसी का जिक्र किया ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बोलते है कि हम सबको साथ ले करके चलना चाहते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *