जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की हाईलेवल बैठक

रक्षामंत्री

Independence Day: जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के कैप्टन शहीद हो गए है वहीं 4 आतंकियों के भी मारे जाने की ख़बर है। इस बीच घाटी में हो रही आतंकी गतिविधियों को लेकर दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हाईलेवल बैठक की है।

Read Also: डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना का कैप्टन शहीद, 4 आतंकवादी भी हुए ढेर

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आज सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में आर्मी कैप्टन शहीद हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक इस एनकाउंटर में 4 आतंकियों के भी मारे जाने की खबर है। सेना के मुताबिक, शहीद कैप्टन दीपक सिंह 48 राष्ट्रीय राइफल से हैं। वह डोडा में असार फॉरेस्ट एरिया में चल रहे एनकाउंटर में टीम को लीड कर रहे थे। 16 जुलाई को भी डोडा के डेसा इलाके में मुठभेड़ के दौरान एक कैप्टन समेत 5 जवान शहीद हुए थे।

सेना ने बताया कि एनकाउंटर अभी भी जारी है। आतंकी जंगल में एक नदी के पास छिपकर फायरिंग कर रहे हैं। सुबह वे फायरिंग के दौरान पीछे भाग गए थे। वहां से जवानों को अमेरिकी एम-4 राइफल और तीन बैग में विस्फोटक मिला है। इधर जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं को लेकर दिल्ली में रक्षा मंत्री ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई। इसमें NSA अजीत डोभाल, आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख शामिल हुए है।

Read Also: कुमारी शैलजा ने की राहुल और सोनिया से मुलाकात, मिलकर काम करने की कही बात

बता दें, वहीं स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर है। स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जम्मू में 3000 से अधिक सेना के जवान और BSF के 2000 जवान तैनात किए गए हैं। वहीं आतंकवाद से निपटने के लिए असम राइफल्स के करीब 1500 से 2000 जवान भी तैनात किए जा रहे है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *