कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी प्रशासन ने कसी कमर, यात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

UP: 

UP: उत्तर प्रदेश में गुरुवार से शुरू हुई सालाना कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए कांवड़ यात्रा के रास्तों पर पड़ने वाले जिलों में पुलिस हाई अलर्ट पर है। यात्रा को देखते हुए कुछ जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जा रहा है। इस सालाना यात्रा के दौरान, भक्त कभी-कभी गंगा का जल लेने और उसे वापस लाकर स्थानीय मंदिरों में भगवान शिव का ‘जलाभिषेक’ (धार्मिक स्नान) करने के लिए सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा करते हैं।

Read Also- Jharkhand: राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए मजबूत उद्यमी इकोसिस्टम बनाने के मकसद से इनक्यूबेटर प्रोग्राम किया शुरू

यात्रा के दौरान भक्तों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयागराज प्रशासन ने अपराध के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ (सख्त रवैया) की नीति अपनाई है।प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने कहा, “सभी मामलों में, हम अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करेंगे। अगर किसी भी तरह का अपराध होता है और हमसे कार्रवाई की उम्मीद की जाती है और अगर स्थिति हमारे नियंत्रण में है, तो हम निश्चित रूप से कार्रवाई करेंगे।

Read Also- Chhattisgarh: महानदी विवाद नहीं, छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कांवड़ यात्रा के रास्तों पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और कुछ जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।लखनऊ में कानून-व्यवस्था के संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने कहा, “बड़े आयोजनों को ध्यान में रखते हुए हम ट्रैफिक डायवर्जन कर रहे हैं।

हम लखनऊ से भी ट्रैफिक डायवर्जन कर रहे हैं। इस संबंध में एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की जाएगी। हम ट्रैफिक व्यवस्था में पूरी पुलिस फोर्स को तैनात रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *