SSR Death Case: ड्रग्स मामले में पहली गिरफ्तारी, जानें रिया चक्रवर्ती से क्या है लिंक

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मौत केस में सीबीआई जांच जारी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी इस मामले में मामला दर्ज किया था, जिसमें कार्रवाई करते हुए अब्दुल बासित परिहार को मुंबई के बांद्रा से गिरफ्तार किया गया है।

बासित का संबंध रिया चक्रवर्ती के सहयोगी सैमुएल मिरांडा के साथ था। मिरांडा पर शोविक चक्रवर्ती के निर्देश पर ड्रग्स खरीदने का आरोप है। गिरफ्तार किए गए शख्स को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

Also Read Sushant Singh Rajput मामले में मर्डर के नहीं मिले सबूत, CBI अब इस एंगल से करेगी जांच

एनसीबी ने इसी मामले से जुड़े एक और आरोपी ज़ैद विलात्रा को भी गिरफ्तार किया है। सुशांत सिंह मौत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 27 अगस्त को रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ प्रतिबंधित दवाओं की उनकी कथित लेनदेन की जांच के लिए एक टीम गठित की थी।

एनसीबी ने ड्रग्स संबंधित केस में इससे एक दिन पहले को एक आपराधिक मामला दर्ज किया था। यह मामला अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर की जा रही जांच में सामने आया था।

एनसीबी की मानें तो जिस करण और अब्बास नाम के दो लड़कों को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था उन्ही से पूछताछ के आधार पर इस शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

Also Read गिरती TRP से परेशान ‘कसौटी जिंदगी की 2’ के मेकर्स, लिया ये फैसला

बता दें, मुम्बई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का एक बड़ा ऑपरेशन लगातार चल रहा है। इस ऑपरेशन में NCB की राडर पर है ड्रग्स के धंधे से जुड़े वो लोग जो बॉलीवुड को नशे की खेप दिलाने का काम करते है।

दिल्ली नारकोटिक्स की टीम और मुंबई नारकोटिक्स की टीम एक जॉइंट रेड कर रही है। ये रेड मुंबई के अलग अलग इलाकों में की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *