14 किलो गांजा के साथ बिहार के 5 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Crime News: 5 drug smugglers from Bihar arrested with 14 kg ganja,

Crime News: त्रिपुरा में ड्रग तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए, पूर्वी अगरतला पुलिस ने बुधवार को चंद्रपुर आईएसबीटी पर बिहार की तीन महिलाओं समेत मारिजुआना (गांजा) के साथ पांच ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया।

Read Also: जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की हाईलेवल बैठक

आरोपितों के पास 14 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत चार-पांच लाख रुपये से ज्यादा है। एसडीपीओ सदर देबा प्रसाद रॉय ने बताया कि आईएसबीटी इलाके में संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद गिरफ्तारियां की गईं। तेजी से कार्रवाई करते हुए ईस्ट पुलिस स्टेशन के ओसी राणा चटर्जी ने अपनी टीम और महिला पुलिस अधिकारी के साथ संदिग्धों की तलाशी ली और गांजा बरामद किया।

Read Also: डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना का कैप्टन शहीद, 4 आतंकवादी भी हुए ढेर

बता दें, गिरफ्तार किए गए सभी लोग बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले हैं और जब उन्हें गिरफ्तार किया गया तब वे गुवाहाटी जाने वाली बस में सवार होने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, तस्कर त्रिपुरा में गांजा इकट्ठा करते हैं और इसे बिहार में तस्करी करते हैं, जहां इसकी कीमत कई गुना बढ़ जाती है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *