हरियाणा में चुनाव आयोग ने सरकारी भर्तियों के रिजल्ट पर रोक लगाई, कांग्रेस की शिकायत पर कार्रवाई

Haryana News, Haryana recruitment news, हरियाणा विधानसभा चुनाव, हरियाणा भर्ती परिणामों पर रोक, हरियाणा समाचार, haryana assembly elections 2024"
Haryana News : हरियाणा में चुनाव आचार संहिता के दौरान हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन HSSC और हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन HPSC की सरकारी भर्तियो पर केंद्रीय चुनाव आयोग ECI ने बड़ा एक्शन लिया है.ECI ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश की शिकायत का संज्ञान लेते हुए राज्य में विधानसभा चुनाव पूरा होने तक हरियाणा में चल रही भर्ती प्रक्रिया के परिणाम की घोषणा पर रोक लगा दी है.

Read also- आंध्र प्रदेश की फार्मा कंपनी के रिएक्टर में धमाका, 7 शव मिले, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अपने आदेश में चुनाव आयोग ने कहा है कि आदर्श आचार संहिता से संबंधित आयोग के मौजूदा निर्देशों और राज्य सरकार से प्राप्त रिपोर्टों के आलोक में मामले की जांच की गई है। यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि चयन प्रक्रिया शुरू की गई थी और राज्य सरकार द्वारा संबंधित वैधानिक अधिकारियों को एमसीसी लागू होने की तारीख से बहुत पहले आवश्यक संचार भेजा गया था।

Read also- पोलैंड यात्रा: वारसॉ में गुड महाराजा मेमोरियल पर PM मोदी ने पुष्पांजलि की अर्पित

वैधानिक अधिकारियों ने एमसीसी लागू होने से पहले विज्ञापन सहित प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके अलावा, आयोग के दिनांक 02.01.2024 के निर्देशों के अनुसार आईजेपीएससी, राज्य लोक सेवा आयोगों या कर्मचारी चयन आयोग या किसी अन्य वैधानिक प्राधिकरण द्वारा नियमित भर्ती प्रक्रिया जारी रखने पर कोई रोक नहीं है। इसलिए, आदर्श आचार संहिता पर आयोग के निर्देशों का कोई उल्लंघन नहीं है। हालांकि, समान अवसर बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसी को कोई अनुचित लाभ न मिले, चुनाव आयुक्त ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि हरियाणा विधानसभा के आम चुनाव संपन्न होने तक इन भर्तियों के परिणाम घोषित न किए जाएं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *