भारी बारिश से अगरतला के कई इलाकों में भरा पानी, CM ने लिया हालात का जायजा

chief minister visits tripura flood affected areas,can i start upsc preparation at age of 29,tripura flood affected areas,press information bureau government of india,tripura news,flood of tripura,tripura flood,flood in states of india,government of tripura,tripura flood areas,top news of the day,department of water resources,tripura floods,tripura,chief minister biplab deb,the hindu analysis,floods in tripura,tripura flash floods

Tripura Flood: त्रिपुरा के अगरतला में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर पानी भर गया. जिससे लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। निचले इलाकों में पानी घरों के अंदर तक घुस गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है।कई इलाकों में लोगों को स्कूल में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है, जबकि कुछ अपने वाहनों के अंदर रह रहे हैं।

Read also –ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने भुवनेश्वर में भारतीय हॉकी टीम को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हालात का जायजा लेने के लिए प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और प्रशासनिक अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर संभव सहायता प्रदान कर रही है और जल्द ही स्थिति पर काबू पाया जाएगा। उन्होंने प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया कि सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि उन्हें जल्द से जल्द राहत मिल सके। प्रशासन ने राहत शिविरों का भी आयोजन किया है, जहां प्रभावित परिवारों को आश्रय और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

Read also- Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना,3 दिन के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिससे प्रशासन और भी सतर्क हो गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे बिना किसी आवश्यक काम के घर से बाहर न निकलें और प्रशासन द्वारा जारी की गई सावधानियों का पालन करें

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *