Delhi: तिलक नगर में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग, मिठाई की दुकान को बदमाशों ने बनाया निशाना

Delhi: Heavy firing at midnight in Tilak Nagar, miscreants targeted a sweet shop.

Delhi: राजधानी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। सिंगला स्वीट्स नामक एक दुकान पर शुक्रवार देर रात कुछ बदमाशों ने गोलीबारी की। दुकान में मौजूद किसी को गोली नहीं लगी। दुकान के सामने लगे शीशे पर गोलियां लगी। वारदात के समय क्षेत्र में पुलिस गश्त कर रही थी। पुलिस को फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Read Also: Lakhpati Didi Yojana : पीएम मोदी आज 11 लाख ‘लखपति दीदियों’ को प्रमाण पत्र देंगे

बता दें कि शुरुआती सूचनाओं के अनुसार, दुकान के सामने बाइक सवार दो अपराधी रुके और शीशे पर गोलियां चलाकर भाग गए। पुलिस को घटनास्थल पर चार खाली कारतूस मिले हैं। पुलिस ने कहा कि कई टीमें बदमाशों को पकड़ने के लिए बनाई गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मार्गों की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Read Also:  Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में होगा मौसम में बड़ा बदलाव, अगले 3 दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी

जानकारी के अनुसार, पुलिस की क्राइम और ऑपरेशन यूनिट घटना की जांच करने के लिए हर एंगल को देख रही है। दुकान में बदमाशों की फायरिंग के निशान हैं। बाजार में हुई गोली मारने की घटना में लोग सहमे हुए हैं। अब तक कोई नहीं जानता कि बदमाशों ने इस दुकान को क्यों निशाना बनाया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *