कोलकाता रेप-मर्डर केस में सियासत तेज, छात्रों के विरोध मार्च से पहले बढ़ाई गई सचिवालय की सुरक्षा

Students' Protest Kolkata: 

Students’ Protest Kolkata:  कोलकाता रेप-मर्डर केस के खिलाफ छात्रों के विरोध मार्च से पहले रविवार को हावड़ा में पश्चिम बंगाल राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।छात्र संगठनों ने 27 अगस्त को ‘नबन्ना’ तक विरोध मार्च का आह्वान किया है।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की देखरेख में प्रशासन ने कोना एक्सप्रेसवे पर मजबूत लोहे के बैरिकेड्स लगाने का काम शुरू कर दिया है।कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार को मार्च पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

Read Also: Mann Ki Baat: मन की बात में बोले PM मोदी- युवाओं को स्पेस सेक्टर रिफॉर्म से फायदा

Read Also: यूनीफाइ़ड पेंशन स्कीम को मंजूरी,जानें OPS, NPS और UPS में अंतर, कैसे मिलेगा फायदा

मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफी टेस्ट जारी- कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मुख्य आरोपित संजय रॉय का प्रेसीडेंसी जेल में पॉलीग्राफी टेस्ट करवाया जा रहा है। अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी।अधिकारियों के मुताबिक संजय रॉय के अलावा कोलकाता सीबीआई दफ्तर में दो और लोगों का टेस्ट भी करावाया जाएगा।

सीबीआई ने की कार्यवाही-  सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर पर रविवार सुबह-सुबह छापा मारा।इससे पहले शनिवार को कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष समेत चार लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जा चुका है।दिल्ली में केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) से पॉलीग्राफ विशेषज्ञों की टीम कोलकाता में टेस्ट कर रही है।सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि उनके केस संभालने से पहले वारदात की जगह को बदल दिया गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *