Sushant Case: इंटरव्यू में Rhea Chakraborty के खुलासे पर Ankita Lokhande ने पोस्ट के जरिए दिया ऐसा जवाब

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस में हर रोज एक नया मोड आता दिख रहा है। इस केस की मुख्य आरोपी सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने निजी चैनल के इंटरव्यू में अपनी चुप्पी तोड़ी।

इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के डिप्रेशन में होने का दावा किया और कहा कि वो 2013 से किसी साइक्रेटिस्ट के टच में थे। रिया चक्रवर्ती के बयानों पर बॉलीवुड अदाकारा अंकिता लोखंडे ने खूब खरी खोटी सुनाई और एक पोस्ट शेयर किया।

Also Read मीडिया से तंग आई Rhea Chakraborty, वीडियो के जरिए बताया जान का खतरा

इस पोस्ट के जरिए अंकिता लोखंडे ने रिया चक्रवर्ती पर जमकर वार किए। अंकिता लोखंडे ने पोस्ट में लिखा कि मैं और सुशांत 23 फरवरी 2016 तक साथ थे। वो किसी भी तरह के डिप्रेशन में नहीं था और न ही किसी साइक्रेटिस्ट के पास गया था। वो पूरी तरह से ठीक था।

मैंने किसी भी प्लेटफॉर्म पर ये नहीं कहा कि ब्रेकअप के बाद मैं और सुशांत टच में थे। सच ये है कि मैंने ये कहा कि ‘मणिकर्णिका’ फिल्म की शूटिंग के दौरान सुशांत ने मेरी फिल्म के एक पोस्टर पर कमेंट करते हुए मुझे बधाई दी थी, जिसे हमारे दोस्त मुकेश छाबड़ा ने शेयर किया था।

https://www.instagram.com/p/CEZkdjVhhEm/?utm_source=ig_web_copy_link

मैंने उसका जवाब दिया था। ऐसे में रिया का दावा गलत है कि मैंने और सुशांत ने फोन पर बात की। अंकिता ने आगे कहा कि यहां तक कि मैंने अभी तक सभी इंटरव्यूज में एक ही बात कही है। जब मैं और सुशांत एक साथ थे, वो किसी भी तरह के डिप्रेशन में नहीं था।

अगर रिया को लेकर मुझसे कोई सवाल पूछा गया तो मैंने साफ तौर पर ईमानदारी से कहा है कि मैं उसे नहीं जानती और उनके रिश्ते से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं हमेशा ईमानदारी से जवाब देती हूं और सच कहती हूं।

आखिर में अंकिता ने लिखा कि मैं अभी भी सच्चाई के आधार पर खड़ी हुई हूं और मैं ये स्वीकार करती हूं कि मैं सुशांत के परिवार के साथ खड़ी हूं न कि रिया के साथ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *