बंगाल की घटना पर बीजेपी नेता नलिन कोहली बोले-पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था ठप हो गई है

Nalin Kohli on Bengal Bandh : 

Nalin Kohli on Bengal Bandh : बीजेपी नेता नलिन कोहली ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था ठप हो गई है।उन्होंने कहा कि पुलिस महिला डॉक्टर के आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की वजाय प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई कर रही है।नलिन कोहली ने पीटीआई वीडियो से कहा कि पश्चिम बंगाल में आए दिन महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले सामने आते हैं, लेकिन पुलिस उस पर कोई कार्रवाई नहीं करती है।

Read also-तमिलनाडु में सियासी हलचल तेज, अमेरिकी यात्रा के बाद कैबिनेट में फेरबदल कर सकते है CM Stalin

नलिन कोहली ने कही ये बात – बीजेपी नेता नलिन कोहली ने कहा बंगाल में बहुत चिंताजनक स्थिति बन गई है। प्रदर्शनकारी इसलिए सड़क पर उतर रहे हैं क्योंकि वो मानते हैं कि वहां की कानूनी व्यवस्था ठप हो गई है, महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ रहे हैं। हर दूसरे-तीसरे दिन एक वीडियो आ जाती है जहां किसी महिला के साथ मार-पीट हो रही है या किसी प्रकार जनता तय कर रही है कि इसके साथ कैसा सलूक किया जाए।

बंगाल में फैली अराजकता – ये अस्पताल में जो हुआ वो तो बहुत ही ज्यादा दुखद है और दर्दनाक है। वहां पर डॉक्टरों ने जब प्रदर्शन रखा या जब मांग की कि न्याय मिले तो गुंडे वहां आए गए उनको धमकाने के लिए, तोड़-फोड़ करने के लिए। पुलिस की कार्रवाई वहां धीरे रही, पुलिस ने वहां शीघ्रता दिखाई नहीं, कोर्ट का हस्तक्षेप हुआ, कोर्ट से बड़े स्पष्ट सवाल उठे, कठोर सवाल उठे। अब जब प्रदर्शनकारी हैं तो गोलियां चलाई जा रही हैं उन पर ऐसा वीडियो निकल रहा है।

पुलिस ने की कार्रवाई – पुलिस बहुत तीव्रता के साथ प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। लेकिन जिस विषय पर वो प्रदर्शन कर रहे हैं उस पर कोई काम नहीं हो रहा है। इन सब से दिखता है कि वहां कानूनी व्यवस्था बहुत गंभीर रूप से ठप हो गई है और वहां की सरकार अपने संवैधानिक दायित्व से परे काम करती है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *