कांग्रेस सांसद एच वसंतकुमार का कोरोना से हुआ निधन, PM मोदी और राहुल गांधी ने व्यक्त किया शोक

चेन्नई। (रिपोर्ट- प्रदीप कुमार) तमिलनाडु की कन्‍याकुमारी सीट से कांग्रेस सांसद एच. वसंतकुमार का शुक्रवार शाम चेन्नई में निधन हो गया। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन वह कोरोना से जंग नहीं जीत पाए और दुनिया को अलविदा कह दिया। कांग्रेस के अलावा राजनीति की तमाम दिग्गज हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

आपको बता दें, तमिलनाडु की कन्‍याकुमारी सीट से कांग्रेस सांसद एच. वसंतकुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। अधिकारियों ने यह बताया है कि वसंतकुमार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद 70 वर्षीय नेता वसंतकुमार को कोरोना संक्रमण के चलते इलाज के लिए 10 अगस्‍त को चेन्‍नई के अपोलो अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेसी सांसद के निधन पर शोक जताते हुए कहा “लोकसभा सांसद एच. वसंतकुमार के निधन से दुखी हूं। व्यापार और समाज सेवा के प्रयासों में उनकी प्रगति उल्लेखनीय थी। उनके साथ मेरी बातचीत के दौरान, मैंने हमेशा तमिलनाडु की प्रगति के प्रति उनके जुनून को देखा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ऊँ शांति।”

कांग्रेस सांसद के निधन पर राहुल गांधी ने शोक जताते हुए कहा कि “कन्याकुमारी के सांसद एच. वसंतकुमार के कोविड -19 के कारण असामयिक निधन की खबर से सदमा लगा है।लोगों की सेवा करने की कांग्रेस की विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमारे दिलों में हमेशा के लिए रहेगी। उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना।”

पीएम मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस व अन्य कई नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की है और इसका सिलसिला अभी जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *