हरियाणा में बदमाशों के हौसले बुलंद, बीजेपी नेता के बेटे पर सरेआम चली गोली !

चंडीगढ़- हरियाणा में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। (Haryana Crime) लगातार प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था की हालत बिगड़ती जा रही है और अपराध का ग्राफ नई उंचाईयों पर पहुंच रहा है। हरियाणा के अलग-अलग जिलों में आये दिन सरेआम गोली मारकर हत्‍या, मारपीट आदि के मामले सामने आ रहे हैं। बता दें कि शुक्रवार देर रात नारनौल में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी व वरिष्ठ नेता दयाराम यादव के बेटे अमित यादव को गोली मार दी गई और घर पर पर्ची फेंकी गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। (Haryana Crime)

नारनौल में ये लगातार दूसरे दिन ऐसा मामला सामने आया है जहां इस तरह से गोली चली। इसी तरह एक व्यापारी के घर गोली चला कर फिरौती की पर्ची फेंकी थी। इससे पहले यमुना नगर में पूर्व पार्षद के पति की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है। दो दिन पहले रोहतक में दूध बेचने वाले व्‍यक्ति की कई गोलीमारकर हत्‍या कर, सात लाख लूट लिए थे।

पलवल और रेवाड़ी में भी अपराध चरम पर !

वहीं पलवल में निजी कंपनी के 24 वर्षीय सेल्स ऑफिसर का शव मिला था। मृतक की छाती में गोली लगी हुई थी और देशी कट्टा भी शव के पास ही पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। तो रेवाड़ी में भी आज 53 वर्षीय महिला पर अज्ञात शख्स ने गोली चलाई है। गोली के छर्रों से महिला घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए बड़े अस्‍पताल में भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read- हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला हुए कोरोना से संक्रमित

यमुनानगर में भी बेखौफ बदमाश

यमुनानगर में शुक्रवार को लगातार छह गोलियां मारकर दो नकाबपोश बदमाशों ने रघुनाथ प्रजापति की हत्‍या कर दी थी, अब शनिवार को इस मामले से जुड़ी कई सीसीटीवी फुटेज सामने आई। जिनमें हत्यारे सरेआम अपने हाथों में रिवॉल्वर लेकर भाग रहे हैं। अब देखना होगा कि इन फुटेज के आधार पर हत्यारे कब तक पुलिस के शिकंजे में आते हैं। क्‍योंकि पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं।

जहां एक तरफ प्रदेश के सीएम खुद कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में क्राइम ग्राफ हर दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में प्रदेश की कानून व्यवस्था दिन-प्रतिदिन लचर होती जा रही। प्रशासन और सरकार के लिए इससे निपटना हर दिन एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *