बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मुरली मनोहर जोशी से की मुलाकात की

J.P. Nadda met Murli Manohar Joshi:

J.P. Nadda met Murli Manohar Joshi:  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने बीजेपी के ‘सदस्यता अभियान’ के तहत सदस्यता नवीनीकरण के लिए गुरुवार को पार्टी के सीनियर नेता मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर मुलाकात की।ये पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत के बाद की गई है, जहां बीजेपी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा भी मौजूद थे।

Read Also: Kolkata Rape-Murder Case: पीड़िता के माता-पिता का आरोप, रिश्वत देकर मामला दबाने की कोशिश

हर छह साल में आयोजित होने वाले बीजेपी के सदस्यता अभियान के दौरान, मौजूदा सदस्यता का नवीनीकरण किया जाता है और नए सदस्यों को इसमें शामिल किया जाता है।बीजेपी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने अभियान की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी को पहले सदस्य के रूप में नामांकित किया।

Read Also: दिल्ली में जारी रहेगा बारिश का दौर, IMD ने दी जलभराव की चेतावनी

2 सितंबर को हुई थी सदस्यता अभियान की शुरुआत-  बीजेपी ने सोमवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी. इस मौके पर सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी की सदस्यता ली थी. इसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली थी.

यूपी में BJP के सदस्यता अभियान का आगाज- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राज्य में बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद थे।सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम ने खुद को प्राथमिक सदस्य के रूप में रजिस्टर कराने के लिए बीजेपी के टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल दी।सदस्यता अभियान का पहला फेज दो से 25 सितंबर तक है और दूसरा फेज एक से 15 अक्टूबर तक चलेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *