शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर PM Modi पर बिफरे राहुल गांधी, कहा-माफी ….

Rahul Gandhi on PM Modi:

Rahul Gandhi on PM Modi:  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न केवल सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने की घटना के लिए बल्कि नोटबंदी, किसान विरोधी विधेयकों और जीएसटी के लिए भी माफी मांगनी चाहिए।गांधी ने कहा कि मोदी को 17वीं सदी के महान योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के उस अपमान के लिए महाराष्ट्र के हर नागरिक से माफी मांगनी चाहिए, जब 26 अगस्त को राजकोट किले में उनकी प्रतिमा ढह गई थी।

Read Also: Kolkata Rape-Murder Case: पीड़िता के माता-पिता का आरोप, रिश्वत देकर मामला दबाने की कोशिश

प्रतिमा गिरने से गरमाई सियासत- कांग्रेस नेता गांधी पार्टी के दिवंगत नेता पतंगराव कदम की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने के बाद यहां जनसभा को संबोधित कर रहे थे।महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने की घटना को लेकर राज्य की बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी सरकार की आलोचना होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य के अपने दौरे के दौरान कहा था कि वे महान राजा, अपने ‘देवता’ और उन लोगों से माफी मांगते हैं जिनकी भावनाएं आहत हुई हैं।

Read Also: दिल्ली में जारी रहेगा बारिश का दौर, IMD ने दी जलभराव की चेतावनी

RSS को दिया ठेका – गांधी ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने किस बात के लिए माफी मांगी है, क्या इसलिए कि शिवाजी की प्रतिमा बनाने का ठेका आरएसएस के एक ऐसे व्यक्ति को दिया गया जिसके पास कोई योग्यता नहीं थी या इस प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के लिए।कांग्रेस नेता गांधी ने कहा कि मोदी को जवाब देना चाहिए कि सारे ठेके केवल ‘अडाणी और अंबानी’ को ही क्यों दिए जाते हैं और वे केवल ‘दो व्यक्तियों’ के लिए सरकार क्यों चला रहे हैं?

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *