Kolkata Rape-Murder Case: पीड़िता के माता-पिता का आरोप, रिश्वत देकर मामला दबाने की कोशिश

Kolkata Rape-Murder Case: Victim's parents allege, trying to suppress the case by giving bribe, Kolkata, Junior Doctor, Rape, Murder, RG Kar Hospital, Former Principal, Sandip Ghosh, Secret, Interrogation, CBI, Crime, #kolkata, #kolkatanews, #RapeCase, #MurderCase, #murders, #RGKarProtest, #medical, #medicalcollege, #Interrogation, #CBI, #Crime, #policeman, #police, #KolkataPolice-youtube-facebook-twitter-amazon-google-crime-kolkata-police-crime news in hindi-totaltv live, total news in hindi

Crime News: पिछले महीने कोलकाता (Kolkata) में रेप और मर्डर (Murder Case) का शिकार हुई ट्रेनी डॉक्टर के परिवार के लोग बुधवार 4 सितंबर को आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज (RG-Kar Medical College) और अस्पताल (Hospital) में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के साथ शामिल हुए। उन्होंने कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) पर डॉक्टर के शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करके मामले को दबाने की कोशिश का आरोप लगाया।

Read Also: दिल्ली में जारी रहेगा बारिश का दौर, IMD ने दी जलभराव की चेतावनी

सरकारी आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज (RG-Kar Medical College) और अस्पताल (Hospital) में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए मृतक ट्रेनी डॉक्टर के माता-पिता ने न्याय की मांग की और वारदात सामने आने के बाद एक सीनियर पुलिस अधिकारी पर उन्हें रिश्वत देने की कोशिश करने का आरोप लगाया। कलकत्ता उच्च न्यायालय (Kolkata High Court) ने अगस्त के दूसरे हफ्ते में मामला सीबीआई (CBI) को सौंपने का आदेश दिया।

Read Also: राहुल बोले- जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर जनता के हक को छीना गया

मृतक ट्रेनी डॉक्टर के माता-पिता ने कहा कि वे अपनी बेटी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे जूनियर डॉक्टरों का समर्थन करने के लिए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। 10 अगस्त से पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के लोग पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *