प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर और ब्रुनेई की यात्रा संपन्न करके स्वदेश लौटे

PM Modi:

PM Modi Arrives in Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ब्रुनेई और सिंगापुर की अपनी दो दिन की यात्रा पूरी करने के बाद नई दिल्ली पहुंचे।प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को ब्रुनेई और बुधवार को सिंगापुर पहुंचे। इसके साथ ही उनकी दो दिन की यात्रा पूरी हो गई।मोदी ने ऐतिहासिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया और शाही परिवार के दूसरे सदस्यों से मुलाकात की।

Read also-गृह मंत्री अमित जम्मू-कश्मीर में करेंगे चुनावी अभियान की शुरुआत, जारी करेंगे BJP का घोषणा पत्र

सिंगापुर में मोदी ने राष्ट्रपति थर्मन शानमुगरत्नम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, सीनियर मंत्री ली सीन लूंग और एमेरिटस सीनियर मंत्री गोह चोक टोंग और सिंगापुर की बिजनेस कम्युनिट के लीडरों से मुलाकात की।

Read also-‘जल संचय जन भागीदारी’ पहल की शुरुआत करेंगे PM मोदी, वाटर मैनेजमेंट विजन को मिलेगा बढ़ावा

PM मोदी ने सेमीकंडक्टर फैसिलिटी का दौरा किया –  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ मंत्री ली सीन लूंग की तरफ से आयोजित लंच के बाद एईएम होल्डिंग्स लिमिटेड की सेमीकंडक्टर फैसिलिटी का दौरा किया।पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर कंपनी में छात्रों से बातचीत भी की।सिंगापुर और भारत के बीच गुरुवार को चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए हैं।

रेड कार्पेट पर PM का हुआ स्वागत- पीएम मोदी ने कहा कि सिंगापुर न केवल साझेदार देश है बल्कि ये हर विकासशील देश के लिए प्रेरणा है।प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर पीएम मोदी दो दिन की यात्रा पर सिंगापुर पहुंचे हैं।लॉरेंस वोंग के साथ बातचीत से पहले सिंगापुर संसद भवन में पीएम मोदी का रेड कार्पेट पर स्वागत किया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *