निर्माता के तौर सिनेमा जगत में कदम रखेंगे डिजाइनर Manish Malhotra, जानें कब और कहां देख …

Gustaakh Ishq:

Gustaakh Ishq: सिनेमा जगत में निर्माता के तौर पर पदार्पण करने के लिए तैयार डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपनी पहली फिल्म के नाम का ऐलान कर दिया है। गुस्ताख इश्क” नाम की ये फिल्म नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में में होंगे।मनीष मल्होत्रा ने रविवार सुबह इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये खबर साझा की।Gustaakh Ishq:

Read also-अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष यात्रा पर किया सनसनीखेज खुलासा, दिया बड़ा बयान

उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें सिनेमा से “गहरा लगाव” रहा है। मल्होत्रा ने लिखा, “बचपन से ही सिनेमा के प्रति मेरे दिल में गहरा इश्क़ रहा है। कहानियों का जादू, परदे की चमक, और वो भावनाएं जो पर्दे पर ‘द एंड’ आने के बाद भी दिल में रहती हैं इस प्यार ने मुझे गढ़ा है। और आज, उसी इश्क़ की बदौलत एक सपना सच होते देखना मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है।”Gustaakh Ishq:

Read also-जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से बिगड़े हालात, रक्षा मंत्री ने की पीड़ितों से मुलाकात

फिल्म की पहली झलक सोमवार को देखने को मिलेगी।उन्होंने कहा, “इस साल नवंबर में एक निर्माता के रूप में मेरी पहली फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी।इस सोमवार मैं आपके साथ ‘गुस्ताख इश्क’ की पहली झलक साझा करूंगा।” फिल्म का निर्देशन विभू पुरी कर रहे हैं जबकि संगीत विशाल भारद्वाज का है।Gustaakh Ishq:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *