हरियाणा के वरिष्ठ बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात

Haryana Politics:

Haryana Politics: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल बढ़ी हुई है। इस बीच बीजेपी नेता और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान बिश्नोई का परिवार भी मौजूद रहा है।कुलदीप बिश्नोई ने पीएम मोदी से राज्य में विधानसभा चुनाव समेत कई दूसरे मुद्दों पर चर्चा की है।

Read also-जम्मू-कश्मीर मे सेना को मिली बड़ी सफलता, जैश-ए-मोहम्मद के दो मददगार गिरफ्तार

कुलदीप बिश्नोई के साथ उनकी पत्नी पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई उनके बेटे आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई और उनकी पत्नी  परी बिश्नोई भी शामिल रही । हरियाणा के पूर्व CM चौधरी भजनलाल के बेटे और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने परिवार के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की है।इसमे कुलदीप बिश्नोई ने लिखा है कि,देश को विश्व गुरू की ओर ले जाने वाले माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आज परिवार सहित मुलाकात हुई।प्रधानमंत्री मोदी से कुलदीप बिश्नोई और उनके परिवार की मुलाकात करीब आधे घंटे से भी ज्यादा समय तक चली है

हरियाणा विधानसभा और राज्यसभा चुनाव से पहले कुलदीप बिश्नोई की इस मुलाकात में हरियाणा की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है कहा जाता है कि कुलदीप बिश्नोई का हरियाणा की 8 से 10 विधानसभा सीटों पर सीधा प्रभाव है।हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भी कुलदीप बिश्नोई ने पीएम मोदी से चर्चा की है।जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने कुलदीप बिश्नोई से हरियाणा के चुनाव को लेकर फीडबैक भी लिया है इसके अलावा कुलदीप बिश्नोई ने राजस्थान में बढ़ती पशु हत्याओं खासकर हिरनों की मौत का मुद्दा उठाया है।कुलदीप बिश्नोई ने कहा है कि पशु हत्या में बिश्नोई समाज में रोष है इस मामले में सख्त कानून बनाये जाने की जरूरत है ताकि पशु हत्या को रोका जा सके और ऐसे लोगो को कड़ी सजा मिल सके।

Read also-Maharashtra में बारिश का कहर जारी, पुणे में 24 घंटे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, IMD ने जारी किया अलर्ट

कुलदीप बिश्नोई ने आगे लिखा कि, अपने व्यस्त समय के बावजूद हमें इतना लंबा समय देने के लिए उनका कोटि-कोटि आभार।आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव, राजस्थान में बढ़ रही जीव हत्या के खिलाफ कठोर कानून बनाए जाने सहित विभिन्न विषयों पर उनसे विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई। विकसित भारत के लिए उनकी ऊर्जावान सोच और उनके चुम्बकीय व्यक्तित्व से मंत्रमुग्ध हूं।वही कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई ने भी पीएम मोदी से मुलाक़ात के बाद सोशल प्लेटफार्म पर लिखा कि,”अपने जीवन संघर्ष के क़िस्से आपने आज सुनाए जो मुझ जैसे युवा के लिए अति प्रेरणादायक थे। आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव और राजस्थान जीव हत्या जैसे गंभीर विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। देश, युवा व जीवों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और समर्पण ने मुझे सर्वाधिक प्रेरित किया।आपके क़ीमती समय और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार”


कुलदीप बिश्नोई की पीएम मोदी से मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं चर्चाएं की कुलदीप बिश्नोई चाहते हैं कि बीजेपी के प्रभाव वाली सीटों पर उनकी पसंद के उम्मीदवार आगामी विधानसभा चुनाव में उतारे जाए ,साथ ही चर्चाएं हैं कि कुलदीप बिश्नोई आगामी चुनाव के बाद संभावित बीजेपी सरकार में अपने बेटे भव्य बिश्नोई के लिए  मंत्री पद भी चाहते हैं।वही हरियाणा में राज्यसभा चुनाव भी ज्यादा दूर नहीं है।इस मुलाकात के जरिए बिश्नोई ने राज्यसभा की चुनावी चर्चाएं भी छेड़ दी है। पिछले महीने ही कुलदीप बिश्नोई ने बीजेपी के बड़े नेताओं से भी मुलाकात की थी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *