NMDC: देश की सबसे बड़ी आयरन ओर माइनिंग कंपनी एनएमडीसी ने गुरुवार 12 सितंबर को कहा कि वो विदेशों में अहम खनिजों के खनन के अवसरों की तलाश कर रही है। इसमें ऑस्ट्रेलिया में लिथियम ब्लॉक भी शामिल है।
Read Also: दिल्ली मेट्रो का बड़ा ऐलान, यात्रियों के लिए शुरू की मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट’ सेवा
बता दें, तांबा, लिथियम, निकल और कोबाल्ट जैसे अहम खनिज तेजी से बढ़ती क्लीन एनर्जी टेक्नोलॉजी में अहम हिस्सा है। कंपनी ने बयान में कहा, “एनएमडीसी अपनी सहायक कंपनी लीगेसी इंडिया आयरन ओर लिमिटेड के जरिए से लिथियम, कोबाल्ट और निकल जैसे अहम खनिजों के लिए विदेशों में खनन के अवसरों की तलाश कर रही है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया में लिथियम माइनिंग शामिल है।
Read Also: शराब घोटाले मामले में CM केजरीवाल को मिली राहत, जानें फैसले से जुड़ी खास बातें
एनएमडीसी अगले साल दिसंबर तक अपने आठ मिलियन टन कोकिंग कोल ब्लॉक का प्रोडक्शन शुरू करने की भी तैयारी कर रही है। इस कदम का उद्देश्य कोकिंग कोल के इंर्पोट पर देश की निर्भरता को कम करना है। एनएमडीसी 2030 तक अपनी प्रोडक्शन कैपिसिटी को लगभग दोगुना करके 100 मिलियन टन (एमटी) करने के लिए तैयार है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
