जम्मू में चुनाव से पहले उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- BJP एसटी समुदाय का विकाश…

Cabinet Meeting in Jammu:

Omar Abdullah on BJP:   नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी जम्मू कश्मीर में एसटी समुदाय के लिए काम कर रही है, जबकि बीजेपी उनके विकास का विरोध कर रही है।उमर अब्दुल्ला डोडा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे।मीडिया से उन्होंने कहा कि बीजेपी को पिछले 10 सालों में जम्मू कश्मीर के साथ हुए अन्याय का जवाब देना होगा।

Read also-NMDC विदेशों में अहम खनिजों के खनन के अवसरों की कर रहा खोज

जम्मू कश्मीर के साथ नाइंसाफी रही- उन्होंने कहा, “अगर बीजेपी हमें टारगेट नहीं करेगी तो क्या करेगी? हमारी तारीफ करेगी? हमारा तो उनके साथ मुकाबला है। हम उन्हें यहां जम्मू-कश्मीर में कुर्सी पकड़ने से रोकने का काम कर रहे हैं। हम ये कह रहे हैं कि हमनें उन्हें जम्मू कश्मीर में इन ताकतों का वापस आने से रोकना है।

Read also-सच्चे भारतीय कभी देश के दुश्मनों का साथ नहीं देंगे – उपराष्ट्रपति

जम्मू में 10 साल बाद हो रहा मतदान-  जम्म-कश्मीर में धारा 370 खत्म होने के साथ ही 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. जम्मू-कश्मीर में चुनाव तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होगा और आठ अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। उमर अब्दुल्ला ने कहा पिछले 10 साल से जम्मू कश्मीर के साथ नाइंसाफी रही है। खासकर हमारे जो एसटी भाइयों के साथ, बहनों के साथ बीजेपी से जवाब लेना है। जाहिर सी बात है कि बीजेपी वाले हमारी मुखालफत करेंगे”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *