CM केजरीवाल की जमानत पर संजय सिंह बोले- देश के तानाशाह की हार हुई

Delhi Chath Puja 2024:

Sanjay Singh on Kejriwal’ Bail: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाले मामले में दो याचिकाओं पर आज यानी शुक्रवार को फैसला सुनाया। पहली याचिका पर कोर्ट ने सीबीआई की गिरफ्तारी को वैध माना। वहीं, दूसरी याचिका पर फैसला सुनाते हुए केजरीवाल को जमानत दे दी।

Read Also: दिल्ली मेट्रो का बड़ा ऐलान, यात्रियों के लिए शुरू की मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट’ सेवा

सच की जीत होती है-  अरविंद केजरीवाल ने देश के तानाशाह को झुकाने का काम किया है। एक्साइज केस में कहीं कुछ नहीं मिला, किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कुछ नहीं मिला। एक झूठ का पहाड़ खड़ा करके भारतीय जनता पार्टी ने मोदी सरकार ने ईडी, सीबीआई का इस्तेमाल करके आम आदमी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की।

AAP ने मनाया जश्न –  सीएम अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक्साइस पॉलिसी भ्रष्टाचार मामले में जमानत दे दी है।
जमानत मिलने की खुशी में एएपी नेताओं और कार्यकर्ताओं मे एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

अन्याय का अंत होता है-  अरविंद केजरीवाल को खत्म करने की कोशिश की लेकिन सच की जीत होती है। अन्याय का अंत होता है, तानाशाही का अंत होता है और आज अरविंद केजरीवाल जी बाहर आएंगे और हरियाणा के चुनाव में भी हम लोग पूरी मजबूती के साथ जुटेंगे, दिल्ली के चुनाव में भी जुटेंगे।”

Read Also: शराब घोटाले मामले में CM केजरीवाल को मिली राहत, जानें फैसले से जुड़ी खास बातें

CBI ने 26 जून को किया गिरफ्तार- केजरीवाल ने केंद्रीय एजेंसी की दायर भ्रष्टाचार के मामले में जमानत से इनकार करने और सीबीआई की उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं। AAP प्रमुख को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 26 जून को गिरफ्तार किया था। फिलहाल केजरीवाल को 10-10 लाख के बॉन्ड पर जमानत दी गई है. साथ ही वो केस की मेरिट्स पर कोई कमेंट नहीं कर सकेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *