लोकसभा चुनाव: बीएसपी ने जारी की 16 उम्मीदवारों की सूची, इरफान सैफी को मुरादाबाद से प्रत्याशी बनाया

BSP Candidate List

BSP Candidate List: बीएसपी ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 16 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची औपचारिक रूप से घोषित कर दीमायावती के नेतृत्व वाली पार्टी ने सहारनपुर से माजिद अली, कैराना से श्रीपाल सिंह, मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति, विजेंद्र सिंह, नगीना से सुरेंद्र पाल सिंह और मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी को मैदान में उतारा है।पीटीआई वीडियो से इरफान ने कहा कि “विपक्षी गुट इंडिया” के पास आज कोई बेस वोट नहीं है। अगर आप देखें तो मुस्लिम वोट बीएसपी के साथ हैं।लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में होंगे।

Read also-Merrut News: मोबाइल फोन में ब्लास्ट, घर में आग लगने से चार बच्चे की दर्दनाक मौत

मोहम्मद इरफान सैफी ने किया जीत का दावा

इंडिया गठबंधन के पास तो आज की तारीख में पर्याप्त वोट बैंक नहीं है। अगर यहां पर हम देखे तो मुस्लिम समाज अगर वो बसपा के साथ है तो गठबंधन के साथ आपने देखा होगा। कांग्रेस पार्टी जब  2022 में जब चुनाव लड़ी थी तो महज 10 हजार वोट नहीं था पूरे लोकसभा में मुस्लिम समाज का। इस बार के लोकसभा चुनाव में मुस्लिम समाज ,दलित समाज  मिलकर  इतिहास बदलेगे । और मोहम्मद इरफान सैफी  को भारी मतो से विजयी बनाएंगे।

7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव..

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार मतदान 7 चरणों में कराया जाएगा। और वही रिजल्ट 4 जून को घोषित किया जाएगा। ऐसे में 543 सीटों के लिए 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा।19 अप्रैल को पहले चरण में 102 सीट, 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 89 सीट, 7 मई को तीसरे चरण में 94 सीट, 13 मई को चौथे चरण में 96 सीट, 20 मई को पांचवें चरण में 49 सीट, 25 मई को छठे चरण में 57 सीट और एक जून को सातवें आखिरी चरण 57 सीटों की वोटिंग होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *