अमित शाह ने की लोगों से अलगाववाद और बेरोजगारी के खिलाफ वोट करने की अपील

Chhattisgarh News:

Jammu-Kashmir Assembly Election: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार यानी की आज 18 सितंबर को जम्मू कश्मीर के लोगों से बड़ी संख्या में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार बनाने के लिए वोट दें जो युवाओं की शिक्षा, रोजगार और महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए काम करे, साथ ही अलगाववाद को खत्म करे। शाह ने ये भी कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति वाली सरकार ही जम्मू कश्मीर से आतंक को दूर करने के अलावा नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और विकास को बढ़ावा दे सकती है।

Read Also: आप भी खाते हैं खाने में भर-भर कर नमक तो हो जाएं सावधान! वरना खो सकते है अपनी जान

अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, आज जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले फेज में मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे ऐसी सरकार बनाने के लिए बड़ी संख्या में वोट करें जो युवाओं की शिक्षा, रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण और अलगाववाद-परिवारवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हो। गृह मंत्री ने ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ कहकर लोगों से वोट डालने की अपील की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *