UNGA की बैठक में भाग लेने न्यूयॉर्क जाएंगे पीएम मोदी, ट्रंप से हो सकती…

UNGA :

UNGA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में अमेरिका जा सकते है।पीएम मोदी न्यूयॉर्क में होने वाली UNGA की 80वीं सत्र की उच्च-स्तरीय बहस में हिस्सा लेंगे। संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी अस्थायी वक्ताओं की सूची में भारत के “हेड ऑफ गवर्नमेंट” को 26 सितंबर की सुबह बोलने का समय दिया गया है। इस सत्र में ब्राजील और अमेरिका के बाद भारत समेत कई देशों के नेता अपने विचार रखेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को UNGA को संबोधित करेंगे।UNGA :

Read also-UP: रामपुर में बर्ड फ्लू का कहर, प्रशासन ने चिकन और अंडे की बिक्री पर लगाई रोक

पीएम मोदी की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य UNGA में भाग लेना है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय मुलाकात भी हो सकती है। यह मुलाकात भारत और अमेरिका के बीच हालिया व्यापारिक तनावों को कम करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हाल ही में ट्रंप प्रशासन ने भारत से रूसी तेल खरीदने के कारण 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया था, जिससे भारत पर कुल टैरिफ 50% हो गया है। भारत ने इस कदम को अनुचित बताते हुए अपनी राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की बात कही है।UNGA :

Read also-नींद की कमी और स्लीप डेब्ट… जानिए क्या है और कैसे सुधारें अपनी नींद की गुणवत्ता

फिलहाल दोनों देशों के बीच व्यापारिक मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत जारी है।इससे पहले फरवरी 2025 में पीएम मोदी और ट्रंप की वॉशिंगटन में मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने एक पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण को इस साल के अंत तक पूरा करने की योजना बनाई थी। हालांकि, टैरिफ विवाद के कारण यह प्रक्रिया बाधित हुई है। न्यूयॉर्क में संभावित मुलाकात को इस दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।UNGA :

इसके अलावा, पीएम मोदी की यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की सहित अन्य विश्व नेताओं के साथ भी मुलाकात की संभावना है। यह सत्र रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास संघर्ष जैसे वैश्विक मुद्दों की पृष्ठभूमि में हो रहा है, जिससे इसकी अहमियत और बढ़ जाती है।बहरहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पीएम मोदी और ट्रंप की संभावित मुलाकात भारत-अमेरिका संबंधों में नई गति ला पाएगी।UNGA :

 Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *