दूध उत्पादन के मामले में भारत दुनिया में आया नंबर वन

Milk Production: India is number one in the world in terms of milk production, INDIA,Pakistan,America,milk,country,brazil,most milk, world, milk product, milk company, milk , top countries,India, Pakistan, America, milk, Brazil, milk need in homes, milk production, India number one, world, milk product, milk company, milk, top countries,

Milk Production: केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने शुक्रवार 20 सितंबर को उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में सस्टेनेबल लाइवस्टॉक सेक्टर खतरे, चुनौतियां और अवसर के विषय पर 65वें नेशनल सिम्पोजियम 2024 को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत लाइव स्टॉक के सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत पशुधन क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। सरकार की पहल के कारण हमारा दूध का उत्पादन भी बढ़ रहा है और भारत में पशुधन क्षेत्र 1950 से है लेकिन दूध उत्पादन नहीं बढ़ रहा था और आज दूध उत्पादन में भी भारत दुनिया में नंबर वन है।

Read Also: प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियां तेज, ट्रैफिक इंतजाम के लिए डिजाइन किए जा रहे हैं रोड जंक्शन

राजीव रंजन सिंह ने बताया कि दूध का बाजार 11.16 मिलियन का है, वही बात करें ग्लोबल ग्रोथ की तो यह 6 फीसदी की दर से बढ़ रहा है, जबकि विश्व में यही सिर्फ 2 फीसदी है। प्रति व्यक्ति खपत 459 ग्राम है, जबकि ​विश्व में 325 ग्राम है। 2013-14 यही खपत 307 ग्राम प्रति व्यक्ति थी, जो आज बढ़ कर 459 ग्राम तक पहुंच गई है। वही बात करें अंडे के बाजार की तो, इसके बाजार 78 मिलियन का था, जो आज के समय में बढ़कर 138 मिलियन के करीब हो गया है, और यह केवल केंद्र सरकार के प्रयास के बल पर ही मुमकिन हो रहा है। आपको बता दें कि मछली का निर्यात 60 हजार करोड़ का है, वहीं दूध में मुनाफा डेढ़ गुना बिचौलिये खा जाते हैं. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि सेक्टर के बड़े हिस्से असंगठित है। आज इस सेक्टर को संगठित सेक्टर बनाने की जरूरत है। जिससे दूध उत्पादन करने वाले किसानों को पूरा का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि दूध के असंगठित सेक्टरों को संगठित करने और चारे की कमी को खत्म करने के लिए भी सरकार ने कई योजनाएं बनाई गई है। मछली पालन को बढ़ाने के लिए भी सरकार ने तीन स्मार्ट फिश हार्बर और पांच एक्वा पार्क को भी मंजूरी दी है।

Read Also: भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास का आज आखिरी दिन

इस दौरान वहां क्लेफा के चेयरमैन सुरेश देवड़ा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पशुधन भारत की अर्थव्यवस्था में तो महत्वपूर्ण है ही लेकिन इसके साथ यह किसानों और पशुपालन सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए रोजगार भी खोलता है। उन्होंने बताया कि इस उद्योग की सालाना टर्नओवर 12 लाख करोड़ का है। भारत में दूध और उससे बनी चीजों की खपत लगातार बढ़ती जा रही है। इसका एक कारण ये भी है कि लोग स्वयं को आर्थिक रूप से संपन्न दिखाने के लिए भी इन चीजों का अधिक सेवन कर रहें है। इसी दौरान सुरेश देवड़ा ने चारे की बढ़ती कीमतों का भी मुद्दा उठाया और सरकार से इस समस्या पर जल्द से जल्द और अधिक ध्यान देने के की मांग की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *