जो बाइडन से मुलाकात के दौरान PM ने किया कुछ ऐसा कि उनके विरोधी भी करने लगे तारीफ!

Indo Pacific News, Indo-Pacific region, Quad summit , Quad summit 2024, Quad summit News, Joe Biden News, PM Modi and Biden meeting,

PM Narendra Modi in US: अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अहम बैठक की. इस बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने और हिंद -प्रशांत क्षेत्र समेंत वैश्विक व क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर चर्चा की. बता दें कि शनिवार यानी बीते कल डेलावेयर के ग्रीनविले स्थित आवास पर बाइडन ने पीएम नरेंद्र मोदी की जोरदार स्वागत किया. और साथ ही एक -दूसरे को गले भी लगाया . राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीएम मोदी का हाथ पकड़ा और उन्हें घर ले गए. जहां पर दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय वार्ता की

Read also – खाना खाते समय ज्यादा प्यास लगना, हो सकते हैं कैंसर के संकेत

भारत के साथ साझेदारी घनिष्ठ- आपको बता दें कि ये वार्ता एक घंटे से अधिक समय तक चली. द्विपक्षीय वार्ता होने के पश्चात् राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी इतिहास में किसी भी समय की तुलना में अधिक मजबूत, घनिष्ठ और गतिशील है। जब भी हम मिलते हैं तो मैं सहयोग के नए क्षेत्रों को खोजने की हमारी क्षमता से प्रभावित होता हूं। आज भी कुछ अलग नहीं था।

भारत को मिले वीटो पावर- पीएम मोदी के साथ मुलाकात के दौरान बाइडेन ने वैश्विक संस्थानों में सुधार की वकालत की। उन्होंने कहा कि भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता यानी वीटो पावर मिले। अमेरिका इसका खुला समर्थन करता है।

Read also- Noida News : गाड़ी ने मारी स्कूटी सवार लड़की को टक्कर, हवा में उड़कर पुल के खंभे पर फंसी

मजबूत साझेदारी पर केंद्रित थी वार्ता- प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि चर्चा आपसी हितों के क्षेत्रों में भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने पर केंद्रित थी। विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि क्वाड शिखर सम्मेलन के इतर दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मैं ग्रीनविले, डेलावेयर में अपने आवास पर मेरी मेजबानी करने के लिए राष्ट्रपति बाइडन को धन्यवाद देता हूं। हमारी बातचीत बेहद फलदायी रही। बैठक के दौरान हमें क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *