कुमारी सैलजा के BJP में शामिल होने वाले सवाल पर बोले मंत्री मनोहर लाल – ‘संभावना…’

HARYANA ASSEMBLY ELECTION 2024,Manohar Lal Khattar, KUMARI SELJA, Randeep Surjewala, HARYANA NEWS, BJP, Congress, Haryana Election 2024,Haryana Election 2024 News, Haryana Assembly Elections 2024, Elections 2024,

Kumari  Selja : हरियाणा विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले नेताओं में नाराजगी भरी हुई है.इन दिनों कुमारी सैलजा की नाराजगी को लेकर राजनीति गरमाई हुई है.आपको बता दें कि टिकट बंटवारे में भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट को ज्यादा तरजीह मिलने के दावे से सैलजा नाराज चल रही हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि इन सभी वजह के कारण ही कुमारी सैलजा ने चुनाव प्रचार से भी दुरी बना ली है. उनकी तरफ से पिछले 8-10 दिनों से कोई प्रेस रिलीज भी जारी नहीं की गई है.

Read also – खाना खाते समय ज्यादा प्यास लगना, हो सकते हैं कैंसर के संकेत

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की प्रतिक्रिया – इन सभी मुद्दों को लेकर अब कांग्रेस बीजेपी के निशाने पर आ गई.यहां तक की कुमारी सैलजा के बीजेपी में जाने की चर्चाएं भी होने लगी हैं इसी दौरान पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की प्रतिक्रिया सामने आई हैं. पूर्व सीएम मनोहर लाल से पूछा गया कि क्या सैलजा और रणदीप सुरजेवाला बीजेपी में शामिल हो सकते हैं? तो मनोहर लाल ने उत्तर देते हुए कहा कि “कब क्या होता है ये संभावनाओं का संसार है, संभावनाएं कभी भी टाली नहीं जा सकतीं. इसलिए समय आने पर सबकुछ पता लगेगा.

कुमारी शैलजा पर CM सैनी प्रतिक्रिया- कुमारी सैलजा की नाराजगी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भी प्रतिक्रिया आई थी. उन्होंने कुमारी सैलजा को बड़ी दलित नेता बताते हुए कांग्रेस को घेरा था. सीएम सैनी ने कहा कांग्रेस दलितों को दबाने का काम करती है. पहले अशोक तंवर की आवाज दबाई अब कुमारी सैलजा की आवाज दबाने में लगी है. कांग्रेस में परिवारवाद है जिसकी वजह से उसकी स्थिति खराब है.

Read also – जो बाइडन से मुलाकात के दौरान PM ने किया कुछ ऐसा कि उनके विरोधी भी करने लगे तारीफ!

अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि- बीजेपी कुमारी शैलजा की नाराजगी को एक बड़ा मुद्दा बनाने पर लगी है. इससे पहले 18 सितंबर को बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि हुड्डा परिवार आज तक एक दलित बेटी कुमारी शैलजा का सम्मान नहीं कर पाया. बाकी प्रदेश के दलितों के लिए क्या ही करेंगे. वहीं, मायावती के भतीजे आकाश आनंद तो कुमारी सैलजा के अपमान का मुद्दा उठाते हुए उन्हें बीएसपी में शामिल होने तक का न्यौता दे चुके हैं.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *