10वां CPA भारत क्षेत्र सम्मेलन 23 और 24 सितंबर 2024 को संसद भवन में आयोजित किया जाएगा

10वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) भारत क्षेत्र सम्मेलन 23 और 24 सितंबर 2024 को संसद भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, जो सीपीए भारत क्षेत्र के चेयरपर्सन भी हैं, इस सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।

Read Also: हर छोटी मोटी परेशानी में आप तो नहीं खा रहे दवा, हेल्थ एक्सपर्ट ने जारी किया अलर्ट, बरतें सावधानी

राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के विधानमंडलों के 46 पीठासीन अधिकारी – 4 सभापति, 25 अध्यक्ष, 3 उपसभापति, 14 उपाध्यक्ष अपने राज्य के प्रधान सचिवों/सचिवों और अन्य अधिकारियों के साथ सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन से पहले सीपीए भारत क्षेत्र की कार्यकारी समिति की बैठक होगी। सम्मेलन का विषय है “सतत और समावेशी विकास की प्राप्ति में विधायी निकायों की भूमिका।”

Read Also: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुंबई में जैन महामंडल द्वारा आयोजित क्षमावाणी कार्यक्रम में लिया भाग

सीपीए भारत क्षेत्र का गठन 2004 में हुआ था। यह उन नौ सीपीए क्षेत्रों में शामिल है जिन्हें तत्कालीन CPA एशिया क्षेत्र में से गठित किया गया था। इसमें भारत की संसद और 30 राज्य/संघ शासित प्रदेशों के विधानमंडलों सहित कुल 31 सदस्य शाखाएँ हैं। सीपीए इंडिया क्षेत्र सम्मेलन दूसरी बार नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *