PM मोदी का विपक्ष पर प्रहार, कहा- राज्य को पहली बार ‘डबल इंजन’ सरकार मिलेगी

PM Modi Speech:

PM Modi Odisha Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ओडिशा के ब्रह्मपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ओडिशा को जल्द ही पहली बार ‘डबल इंजन’ सरकार मिलेगी।

Read also-झारखंड HC के फैसले के खिलाफ हेमंत सोरेन पहुंचे सुप्रीम कोर्ट – तत्काल सुनवाई की मांग की

पीएम मोदी ने  जनसभा को संबोधित करते हुए कहा  ओडिशा को ऐसे बीजेपी के मुख्यमंत्री की जरूरत है जो उड़िया भाषा और संस्कृति को समझता हो। तभी राज्य का विकास होगा। पीएम मोदी आगे बोलते है कि जब यहां ओडिशा मेें उड़िया संस्कृति को जीने वाला, जब तक ये बहुत जरूरी है, ओडिशा मेें उड़िया संस्कृति को समझने वाला, उड़िया संस्कृति को जीने वाला, उड़िया संस्कृति पर गर्व करने वाला, उड़िया संस्कृति के लिए समर्पित बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा। तो आपकी समस्याओं का तेजी से समाधान होगा।”

Read Also: Delhi Weather: दिल्लीवासी हो जाएं तैयार, सूरज की तपिश बढ़ने के आसार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आज छह मई है, छह जून को बीजेपी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय होगा। 10 जून को भुवनेश्वर में बीजेपी के मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा और मैं आज आप सबको भाजपा का सरकार के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह के लिए निमंत्रण देने आया हूं। ओडिशा में पहली बार डबल इंजन सरकार। ओडिशा में बीजेडी अस्त है, कांग्रेस अस्त है और लोग बीजेपी पर आश्वस्त है और सिर्फ भाजपा उम्मीदों का नया सूरज बनकर आई है। ओडिशा में बीजेडी के छोटे-छोटे नेता बड़े-बड़े बंगले के मालिक हो गए हैं। आखिर क्यों मुख्यमंत्री के इस क्षेत्र से सबसे ज्यादा श्रमिक पलायन करते हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *